Monday, September 1, 2025
Home The Taksal News प्रवासी नाव डूबने से 70 लोगों की दर्दनाक मौत, मच गया हाहाकार

प्रवासी नाव डूबने से 70 लोगों की दर्दनाक मौत, मच गया हाहाकार

2.8kViews
1805 Shares

पश्चिम अफ्रीका के तट पर बुधवार को एक बड़ा और दुखद हादसा हुआ। गाम्बिया के विदेश मंत्रालय ने बताया कि एक प्रवासी नाव के पलट जाने से 70 लोगों की मौत हो गई। यह नाव गाम्बिया से रवाना हुई थी और इसमें मुख्य रूप से गाम्बिया और सेनेगल के नागरिक सवार थे। यह घटना मॉरिटानिया के तट के पास हुई।

150 में से सिर्फ 16 को बचाया जा सका

अधिकारियों के अनुसार नाव पर लगभग 150 लोग सवार थे जिनमें से केवल 16 लोगों को ही जीवित बचाया जा सका। यह हादसा अटलांटिक रूट पर हुआ जिसे दुनिया का सबसे खतरनाक प्रवासन मार्ग माना जाता है। इस रास्ते से हर साल हजारों लोग स्पेन के कैनरी द्वीपों तक पहुंचने की कोशिश करते हैं।

खतरनाक रास्ता: यूरोपीय संघ के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल 46,000 से ज्यादा अवैध प्रवासी इसी रास्ते से कैनरी द्वीप पहुंचे थे जबकि 10,000 से ज्यादा प्रवासियों की समुद्र में डूबकर मौत हो गई थी। गाम्बिया सरकार ने इस घटना के बाद अपने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी जोखिम भरी यात्राओं से बचें जो लगातार लोगों की जान ले रही हैं।

यमन में भी हुआ था बड़ा हादसा
इस बीच बीते 4 अगस्त को यमन के अदन की खाड़ी में एक और नाव हादसा हुआ था। इस हादसे में 54 लोगों की डूबकर मौत हो गई थी और 80 से अधिक लोग लापता हो गए थे। यह नाव 154 इथियोपियाई नागरिकों को लेकर बेहतर जीवन की तलाश में जा रही थी। संयुक्त राष्ट्र की माइग्रेशन एजेंसी (IOM) ने बताया कि हादसे में 12 लोग ही बच पाए। स्थानीय प्रशासन और बचाव टीमें अभी भी लापता लोगों की तलाश कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

TAKSAL NEWS: पति-पत्नी के विवाद को शांत करवाने गए मालिक की ही मजदूर ने ले ली जान; नंदगांव की घटना

सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र के नंदगांव में रविवार और सोमवार की देर रात्रि करीबन 1 बजे एक सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है।...

पंजाब में बाढ़ के बीच CM मान ने PM मोदी को लिखा पत्र, कही ये अपील

: पंजाब में बाढ़ के हालात के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। पत्र लिखकर सी.एम. मान द्वारा...

ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर नवारो को अमेरिकी एक्सपर्ट ने बताया ‘बेलगाम तोप’, भारत विरोधी बयानबाजी पर की आलोचना

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने हाल ही में भारत के खिलाफ कई विवादित बयान दिए हैं। उन्होंने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

TAKSAL NEWS: पति-पत्नी के विवाद को शांत करवाने गए मालिक की ही मजदूर ने ले ली जान; नंदगांव की घटना

सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र के नंदगांव में रविवार और सोमवार की देर रात्रि करीबन 1 बजे एक सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है।...

पंजाब में बाढ़ के बीच CM मान ने PM मोदी को लिखा पत्र, कही ये अपील

: पंजाब में बाढ़ के हालात के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। पत्र लिखकर सी.एम. मान द्वारा...

ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर नवारो को अमेरिकी एक्सपर्ट ने बताया ‘बेलगाम तोप’, भारत विरोधी बयानबाजी पर की आलोचना

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने हाल ही में भारत के खिलाफ कई विवादित बयान दिए हैं। उन्होंने...

‘PM मोदी से मिलकर खुशी हुई’, मीटिंग में बोले शी जिनपिंग, एक घंटे तक चली बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तिआनजिन में हुई मुलाकात अब समाप्त हो गई है। यह बैठक लगभग एक...

Recent Comments