Monday, August 11, 2025
Home The Taksal News Singrauli News: CISF की संख्या 2.2 लाख हुई, अगले पाँच वर्षों तक...

Singrauli News: CISF की संख्या 2.2 लाख हुई, अगले पाँच वर्षों तक हर साल, 14 हजार होगी भर्ती

2.8kViews
1179 Shares

सिंगरौली| औद्योगिक सुरक्षा बल को और मज़बूती देने तथा देश के आर्थिक विकास को सुरक्षित आधार देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए गृह मंत्रालय (MHA) ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की अधिकृत संख्या को मौजूदा 1,62,000 से बढ़ाकर 2,20,000 करने की मंजूरी दे दी है। जैसे-जैसे भारत की अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों को छू रही है, यह वृद्धि तेजी से बढ़ते विमानन क्षेत्र, बंदरगाह क्षेत्र, थर्मल पावर प्लांट, परमाणु प्रतिष्ठान, जल विद्युत संयंत्र और जम्मू-कश्मीर में जेल जैसे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सीआईएसएफ की तैनाती को मजबूत करेगी। छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में वामपंथी उग्रवाद में कमी के साथ, नए औद्योगिक केंद्र उभरने की उम्मीद है. जिससे इन इकाइयों को व्यापक और प्रभावी सुरक्षा प्रदान करने के लिए सीआईएसएफ की मजबूत उपस्थिति आवश्यक हो जाएगी। बल की संख्या में यह वृद्धि रोजगार के नए अवसर भी लेकर आ रही है। वर्ष 2024 में 13,230 नए कर्मियों की भर्ती की गई है और 2025 में 24,098 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। अनुमान है कि अगले पाँच वर्षों तक हर साल लगभग 14,000 नए जवान CISF में शामिल किए जाएँगे। इससे बल को युवा ऊर्जा मिलेगी और यह चुनौतीपूर्ण स्थितियों के लिए और अधिक तैयार होगा। इन भर्तियों में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ने की उम्मीद है, जिसे CISF की उन नीतियों का समर्थन प्राप्त है जो महिलाओं को हर स्तर पर प्रतिनिधित्व देने की दिशा में कार्य कर रही हैं।

बल की ताकत में यह इजाफा एक नई बटालियन के गठन का मार्ग भी प्रशसा करेगा, जो आंतरिक सुरक्षा, आपात तैनाती जैसी जरूरतों में अहम भूमिका निभाएगी। पिछले साल CISF ने अपने सुरक्षा विंग के तहत सात नई इकाइयाँ शुरू की हैं जिनमें संसद भवन परिसर, अयोध्या एयरपोर्ट, हज़ारीबाग स्थित NTPC की कोयला खदान परियोजना, पुणे का ICMR-राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, बक्सर और एटा के ताप विद्युत संयंत्र और मंडी की ब्यास सतलुज लिंक परियोजना शामिल हैं। साथ ही, संसद भवन और एटा की परियोजना में अग्निशमन की दो नई इकाइयाँ भी शामिल की गई हैं।

यह विस्तार भारत के बढ़ते आर्थिक विकास और बुनियादी ढाँचे के विकास के साथ-साथ प्रमुख राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा में CISF की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। यह विस्तार बदलते सुरक्षा परिदृश्य के अनुरूप CISF की क्षमताओं को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, ताकि यह बल भारत के तेज़ी से हो रहे विकास की गति के अनुरूप एक मज़बूत और सतर्क सुरक्षा इकाई बना रहे।

RELATED ARTICLES

10:12:30 formula: कमाल का है 10:12:30 फॉर्मूला! बस 10 हज़ार की SIP से बनाएं 3 करोड़ का फंड

अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सही निवेश योजना बनाना हर किसी की प्राथमिकता होती है। खासकर जब बात रिटायरमेंट के बाद आरामदायक...

मथुरा की जन्माष्टमी…इस बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम से मनेगा कृष्ण जन्मोत्सव, हर जगह लगेंगी लाल लाइट्स

 मथुरा में इस साल की कृष्ण जन्माष्टमी कुछ ख़ास होने वाली है। श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट ने घोषणा की है कि इस बार जन्माष्टमी...

गाज़ा संकट पर ऑस्ट्रेलियाई PM अल्बनीज का वार, इजराइल के खिलाफ किया बड़ा ऐलान

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने सोमवार को कहा कि उनका देश फलस्तीन को एक राष्ट्र के तौर पर मान्यता देगा। इसके साथ ही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

10:12:30 formula: कमाल का है 10:12:30 फॉर्मूला! बस 10 हज़ार की SIP से बनाएं 3 करोड़ का फंड

अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सही निवेश योजना बनाना हर किसी की प्राथमिकता होती है। खासकर जब बात रिटायरमेंट के बाद आरामदायक...

मथुरा की जन्माष्टमी…इस बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम से मनेगा कृष्ण जन्मोत्सव, हर जगह लगेंगी लाल लाइट्स

 मथुरा में इस साल की कृष्ण जन्माष्टमी कुछ ख़ास होने वाली है। श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट ने घोषणा की है कि इस बार जन्माष्टमी...

गाज़ा संकट पर ऑस्ट्रेलियाई PM अल्बनीज का वार, इजराइल के खिलाफ किया बड़ा ऐलान

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने सोमवार को कहा कि उनका देश फलस्तीन को एक राष्ट्र के तौर पर मान्यता देगा। इसके साथ ही...

Breaking: पंजाब की जेल से वायरल हो रही Video ने मचाया हड़कंप

पंजाब के जेल से वायरल हो रही एक वीडियों में हड़कंप मचा दिया है। क्राइम करने के बाद जेल की सलाखों के पीछे जाने...

Recent Comments