भारत: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने बर्मिंघम, यूएसए में आयोजित वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2025 में कुल 64 पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। यह प्रभावशाली प्रदर्शन भारत को कुल 560 पदकों के साथ समग्र पदक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचाने में मददगार साबित हुआ।
आइए विभिन्न राज्यों के सीआईएसएफ एथलीटों की उपलब्धियों पर एक नजर डालें:
हरियाणा: गुरजीत सिंह (जींद, हरियाणा): हाई जंप में स्वर्ण, हथौड़ा फेंक में रजत, डिकैथलॉन में कांस्य, ट्रिपल जंप में कांस्य और पोल वॉल्ट में कांस्य।
महिला/सहायक उप निरीक्षक रीना (हिसार, हरियाणा): 10 किमी क्रॉस कंट्री में स्वर्ण, 5000 मीटर में स्वर्ण, 10,000 मीटर में स्वर्ण, हाफ मैराथन में स्वर्ण और हाफ मैराथन टीम इवेंट में स्वर्ण, 1500 मीटर में रजत।
हरियाणा के पहलवान: सनी कुमार, अजय डागर, हरीश, मोहित और अभिमन्यु ने अपनी श्रेणी में सभी स्वर्ण पदक जीते।
राजस्थान: उमा चौधरी (जोधपुर, राजस्थान): भाला फेंक में स्वर्ण।
त्रिपुरा: मधुमिता देब (खोवई, त्रिपुरा): 4*100 मीटर रिले में स्वर्ण, 100 मीटर में रजत, 400 मीटर में रजत और 200 मीटर में कांस्य।
उत्तर प्रदेश: मुकुल (अमरोहा, यूपी): हथौड़ा फेंक में स्वर्ण, डिस्कस थ्रो में रजत, शॉटपुट थ्रो में रजत और भाला फेंक में रजत।
बबीता (प्रयागराज, यूपी): पोल वॉल्ट में स्वर्ण, हेप्टाथलॉन में रजत, हाई जंप में कांस्य और 4×100 मीटर में कांस्य।
किमी सोनम (अमरोहा, यूपी): 4_400 मीटर मिक्स्ड रिले में स्वर्ण, 4_100 मीटर रिले में स्वर्ण, लॉन्ग जंप में रजत, हाई जंप में रजत, ट्रिपल जंप में रजत और पोल वॉल्ट में रजत, 100 मीटर हर्डल्स में कांस्य।
बिहार: विजया कुमारी (पूर्वी चंपारण, बिहार): 100 मीटर में स्वर्ण, 200 मीटर में रजत, 400 मीटर हर्डल्स में रजत और 400 मीटर में कांस्य।
केरल: प्रधान आरक्षक अमरिदेश यू (पालक्कड़, केरल)*: 100 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण, 4×50 फ्री स्टाइल रिले में स्वर्ण, 4×50 मेडली रिले मेन में स्वर्ण, 4×50 मिक्स्ड मेडली रिले में स्वर्ण, 50 फ्री स्टाइल में रजत, 4×50 मिक्स्ड फ्री स्टाइल रिले में रजत और 200 फ्री स्टाइल में कांस्य।
सीआईएसफ यूनिट एनसीएल सिंगरौली के इकाई प्रभारी खिल्लारे एस पी, कमांडेंट के द्वारा सीआईएसएफ के सभी पदक विजेताओं को उनके इस शानदार सफलता के लिए बधाई दिया साथ ही अन्य बल सदस्यों को भी इस तरह के खेल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया।