Monday, September 1, 2025
Home The Taksal News KMP Expressway पर भयानक हादसा: कैंटर ने पिकअप को मारी टक्कर,4 मजदूरों...

KMP Expressway पर भयानक हादसा: कैंटर ने पिकअप को मारी टक्कर,4 मजदूरों की मौत 32 घायल…मची चीख-पुकार

2.2kViews
1025 Shares

बहादुरगढ़ में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है । यहां से होकर गुजर रहे केएमपी यानी कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस- वे पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी में तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते 4 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 33 घायल हो गए। मरने वालों में एक महिला और 3 पुरुष शामिल है। घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। हादसा केएमपी एक्सप्रेस-वे पर जम्मू कटरा एक्सप्रेस-वे फ्लाईओवर के ऊपर हुआ है। घायलों को उपचार के लिए पहले बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल लाया गया था। जहां आठ को छोड़कर बाकी सभी को पीजीआई रोहतक भेज दिया गया।

 

घायलों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के अमन नगर से हरियाणा के महेंद्रगढ़ स्थित घोड़ा कैमला गांव जा रहे थे। उन्हें पिकअप गाड़ी में बैठकर आ रहे थे। जिसमे करीब 37 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि वे हर साल फसल कटाई के लिए हरियाणा आते हैं। वह अपने गांव से कल हरियाणा के लिए निकले थे। रात के समय करीब 3:00 बजे जब वे केएमपी एक्सप्रेसवे पर जम्मू कटरा एक्सप्रेस-वे फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कैंटर चालक ने पिकअप गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को एंबुलेंस के जरिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। जहां से आठ घायलों को छोड़कर बाकी सभी को पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि घायल और मृतक सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं।Cघटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन शुरू की गई। वहीं कैंटर चालक के बारे में भी पुलिस ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। वहीं मृतकों की पहचान के प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

पंजाब में बाढ़ के बीच CM मान ने PM मोदी को लिखा पत्र, कही ये अपील

: पंजाब में बाढ़ के हालात के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। पत्र लिखकर सी.एम. मान द्वारा...

ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर नवारो को अमेरिकी एक्सपर्ट ने बताया ‘बेलगाम तोप’, भारत विरोधी बयानबाजी पर की आलोचना

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने हाल ही में भारत के खिलाफ कई विवादित बयान दिए हैं। उन्होंने...

‘PM मोदी से मिलकर खुशी हुई’, मीटिंग में बोले शी जिनपिंग, एक घंटे तक चली बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तिआनजिन में हुई मुलाकात अब समाप्त हो गई है। यह बैठक लगभग एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पंजाब में बाढ़ के बीच CM मान ने PM मोदी को लिखा पत्र, कही ये अपील

: पंजाब में बाढ़ के हालात के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। पत्र लिखकर सी.एम. मान द्वारा...

ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर नवारो को अमेरिकी एक्सपर्ट ने बताया ‘बेलगाम तोप’, भारत विरोधी बयानबाजी पर की आलोचना

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने हाल ही में भारत के खिलाफ कई विवादित बयान दिए हैं। उन्होंने...

‘PM मोदी से मिलकर खुशी हुई’, मीटिंग में बोले शी जिनपिंग, एक घंटे तक चली बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तिआनजिन में हुई मुलाकात अब समाप्त हो गई है। यह बैठक लगभग एक...

‘सीमा विवाद से ऊपर रहें रिश्ते’, पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच अहम बातचीत… चीनी विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

चीन के तिआनजिन शहर में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात...

Recent Comments