Monday, September 1, 2025
Home The Taksal News खुशियां देने का वादा कर विधवा को किया प्रेग्नेंट, फिर शादी के...

खुशियां देने का वादा कर विधवा को किया प्रेग्नेंट, फिर शादी के बाद सौतेली बेटी के साथ भी…

2.2kViews
1665 Shares

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया है। यहां एक विधवा महिला को शादी के बाद उसके पति ने गर्भावस्था के दौरान छोड़ दिया और आरोप है कि उस व्यक्ति ने महिला की नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

यह कहानी है कीर्ति नाम की एक महिला की जिसने 2022 में अपने पति को खो दिया था। अपनी बेटी के साथ अकेली रह रही कीर्ति की मुलाकात एक निजी कंपनी में काम करने वाले सुनील से हुई। सुनील ने कीर्ति को फिर से खुशियां देने का वादा किया और उससे शादी कर ली। दोनों ने चिक्काबल्लापुर उप-पंजीकरण कार्यालय में बाकायदा अपना विवाह भी रजिस्टर कराया।

लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद जब कीर्ति आठ महीने की गर्भवती थी तब सुनील ने परिवार के विरोध का बहाना बनाकर उसे छोड़ दिया और किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली।

सौतेली बेटी से छेड़छाड़ का आरोप

जब कीर्ति न्याय की गुहार लेकर सुनील के घर पहुंची तो वहां उसके साथ मारपीट की गई। सुनील के माता-पिता और रिश्तेदारों ने उस पर हमला किया। 112 नंबर पुलिस की मदद से कीर्ति को बचाया गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहीं पर कीर्ति ने पुलिस को बताया कि सुनील ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की थी। यह सुनकर मामला और भी गंभीर हो गया है। पुलिस ने बताया कि कुछ साल पहले भी सुनील के खिलाफ महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी तब उसने एक लिखित वादा किया था कि वह अपनी पत्नी और होने वाले बच्चे का ध्यान रखेगा लेकिन उसने अपना वादा नहीं निभाया।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही इस पर कोई कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

पंजाब में बाढ़ के बीच CM मान ने PM मोदी को लिखा पत्र, कही ये अपील

: पंजाब में बाढ़ के हालात के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। पत्र लिखकर सी.एम. मान द्वारा...

ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर नवारो को अमेरिकी एक्सपर्ट ने बताया ‘बेलगाम तोप’, भारत विरोधी बयानबाजी पर की आलोचना

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने हाल ही में भारत के खिलाफ कई विवादित बयान दिए हैं। उन्होंने...

‘PM मोदी से मिलकर खुशी हुई’, मीटिंग में बोले शी जिनपिंग, एक घंटे तक चली बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तिआनजिन में हुई मुलाकात अब समाप्त हो गई है। यह बैठक लगभग एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पंजाब में बाढ़ के बीच CM मान ने PM मोदी को लिखा पत्र, कही ये अपील

: पंजाब में बाढ़ के हालात के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। पत्र लिखकर सी.एम. मान द्वारा...

ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर नवारो को अमेरिकी एक्सपर्ट ने बताया ‘बेलगाम तोप’, भारत विरोधी बयानबाजी पर की आलोचना

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने हाल ही में भारत के खिलाफ कई विवादित बयान दिए हैं। उन्होंने...

‘PM मोदी से मिलकर खुशी हुई’, मीटिंग में बोले शी जिनपिंग, एक घंटे तक चली बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तिआनजिन में हुई मुलाकात अब समाप्त हो गई है। यह बैठक लगभग एक...

‘सीमा विवाद से ऊपर रहें रिश्ते’, पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच अहम बातचीत… चीनी विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

चीन के तिआनजिन शहर में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात...

Recent Comments