Wednesday, July 9, 2025
Home The Taksal News Ram Navami 2025: बस, ट्रेन या फ्लाइट...रामलला के दर्शन के लिए कैसे...

Ram Navami 2025: बस, ट्रेन या फ्लाइट…रामलला के दर्शन के लिए कैसे पहुंचे अयोध्या नगरी?

2.6kViews
1969 Shares
नई दिल्ली

चैत्र नवरात्र का त्योहार राम नवमी के साथ खत्म होने वाला है। द्रिक पंचांग के अनुसार, भगवान राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। इसी वजह से हर साल चैत्र नवरात्र की नवमी को राम जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल 6 अप्रैल को राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा। देशभर में इस पर्व की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। खासकर राम जन्म भूमि अयोध्या में इसे लेकर खास तैयारियां की गई है।

अयोध्या में भगवान राम के विराजमान होने के बाद यह दूसरी बार है, जब अयोध्या के राम मंदिर में धूमधाम से राम जन्मेत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर अयोध्या भव्यता, भक्ति और दिव्य सौंदर्य के साथ इस पर्व को मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। राम नवमी के खास मौके पर अगर आप भी रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ें।

कब-कब कर सकेंगे दर्शन?

राम नवमी के मौके पर दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत श्रद्धालुओं को 18 घंटे तक रामलला के दर्शन मिलेंगे। साथ ही ऐसी उम्मीद जताई जा रही हैं कि 20 लाख से ज्यादा लोग रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच सकते हैं।

कैसे पहुंचे?

राम मंदिर के दर्शन के लिए आप अयोध्या जाने के लिए हवाई मार्ग या ट्रेन और बस की मदद ले सकते हैं। अयोध्या तक पहुंचने के लिए राम मंदिर की ऑफिशियल वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी भी दी गई है। आप इन तरीकों से अयोध्या पहुंच सकते हैं-

हवाई मार्ग से कैसे पहुंचे?

हवाई मार्ग के जरिए अयोध्या पहुंचने के लिए आप दिल्ली, मुंबई से सीधी फ्लाइट ले सकते हैं। आपको अयोध्या जाने के लिए नजदीकी एयरपोर्ट गोरखपुर एयरपोर्ट (अयोध्या से 118 किमी) और अमौसी एयरपोर्ट (अयोध्या से 125 किमी) के लिए प्लेन ले सकते हैं।

ट्रेन से कैसे जाएं अयोध्या?

अयोध्या तक जाने के लिए आपको देश के प्रमुख शहरों से रेगुलर ट्रेन आराम से मिल जाएगी। अगर आप ट्रेन से जा रहे हैं, तो इसके लिए आपको अयोध्या जंक्शन या फैजाबाद जंक्शन उतरना होगा।

बस से भी जा सकते हैं अयोध्या

बस से अयोध्या पहुंचने के लिए आप उत्तर प्रदेश सरकार भी तरफ से लगातार चलने वाली बसें पकड़ सकते हैं। ये बसें 24 घंटे चलती हैं और देश की अलग-अलग जगहों से अयोध्या पहुंचने में मदद करती हैं। यहां तक पहुंचने के लिए आपको लखनऊ, दिल्ली, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज से बस आसानी से मिल जाएगी।

RELATED ARTICLES

Drishyam 3 में होगी इन दो स्टार्स की वापसी, फिल्म की कहानी पर भी आया बड़ा अपडेट

 बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन की रेड 2 का नाम इस साल की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया जाता है।...

Aamir Khan 3rd Marriage: ये क्या! आमिर खान ने गुपचुप ऐसे रचाई गर्लफ्रेंड गौरी से शादी, खुद ही कर दिया खुलासा?

 बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस...

दुबई गोल्डन वीजा: क्यों भारतीय मध्यम वर्ग UAE की ओर देख रहा है?

दुबई, एक ऐसा शहर जो अपने चमचमाते स्काईस्क्रेपर्स, आधुनिक जीवनशैली, और कारोबारी अवसरों के लिए जाना जाता है, अब भारतीय मध्यम वर्ग का नया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Drishyam 3 में होगी इन दो स्टार्स की वापसी, फिल्म की कहानी पर भी आया बड़ा अपडेट

 बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन की रेड 2 का नाम इस साल की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया जाता है।...

Aamir Khan 3rd Marriage: ये क्या! आमिर खान ने गुपचुप ऐसे रचाई गर्लफ्रेंड गौरी से शादी, खुद ही कर दिया खुलासा?

 बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस...

दुबई गोल्डन वीजा: क्यों भारतीय मध्यम वर्ग UAE की ओर देख रहा है?

दुबई, एक ऐसा शहर जो अपने चमचमाते स्काईस्क्रेपर्स, आधुनिक जीवनशैली, और कारोबारी अवसरों के लिए जाना जाता है, अब भारतीय मध्यम वर्ग का नया...

Northwest India Rain Alert: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

भारत के उत्तर-पश्चिम हिस्से में अगले तीन दिन खतरे की घंटी बजा सकते हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश...

Recent Comments