Thursday, August 28, 2025
Home The Taksal News ‘ये मोदी वॉर है!’ – ट्रंप के सलाहकार ने रूस-यूक्रेन जंग के...

‘ये मोदी वॉर है!’ – ट्रंप के सलाहकार ने रूस-यूक्रेन जंग के लिए भारत को ठहराया जिम्मेदार

2.9kViews
1609 Shares

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस सलाहकार पेटर नवैरो ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान देकर नई कूटनीतिक बहस छेड़ दी है। उन्होंने भारत द्वारा रूस से सस्ते तेल की खरीद को लेकर भारत को यूक्रेन युद्ध के लिए आंशिक रूप से जिम्मेदार ठहराते हुए इस संघर्ष को “मोदी का युद्ध” तक कह दिया। एक इंटरव्यू में नवैरो ने कहा कि भारत की यह तेल खरीद मॉस्को की जंग मशीन को फंड दे रही है और इसका खामियाजा अमेरिकी टैक्सपेयर्स को उठाना पड़ रहा है।

अगर भारत रूस से तेल खरीद बंद करे तो 25% टैरिफ में राहत मिल सकती है
नवैरो के इन बयानों के साथ ही भारत पर ट्रंप सरकार द्वारा लगाए गए 50% आयात शुल्क का नया चरण लागू हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत चाहे तो वह रूस से तेल खरीद बंद करके अगले ही दिन 25% टैरिफ राहत पा सकता है। नवैरो ने कहा- यह बहुत आसान है, भारत अगर युद्ध की फंडिंग बंद कर दे तो उसे तुरंत राहत मिल सकती है। हालांकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की तारीफ करते हुए भारत को ‘परिपक्व लोकतंत्र’ बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि भारत इस मामले में अहंकारी रवैया अपना रहा है।

मोदी का युद्ध: नवैरो का तीखा बयान
नवैरो ने भारत की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत सस्ते रूसी तेल की खरीद करके रूस को यूक्रेन में युद्ध जारी रखने में मदद कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘यह सिर्फ अमेरिका या यूरोप की लड़ाई नहीं है। शांति का रास्ता दिल्ली से भी होकर जाता है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि इस नीति से न सिर्फ यूक्रेन को नुकसान हो रहा है बल्कि अमेरिका के आम लोगों पर भी आर्थिक बोझ पड़ रहा है- नौकरियों से लेकर टैक्स तक।

 भारत बना ‘ऑयल लॉन्ड्रिंग सेंटर’?
नवैरो ने भारत पर यह आरोप भी लगाया कि वह रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदकर उसे रिफाइन करके अन्य देशों को बेच रहा है, जिससे भारतीय रिफाइनरियों को फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा, भारत हमें जो सामान बेचकर पैसा कमाता है, उसी पैसे से रूस से तेल खरीदता है। फिर उसे प्रोसेस करके मुनाफा कमाता है और रूस उस पैसे से हथियार बनाकर यूक्रेन में तबाही मचाता है। और अंत में, हमें यूक्रेन की मदद के लिए और पैसे खर्च करने पड़ते हैं। यह पागलपन है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो में 3.1% हिस्सेदारी 7,027 करोड़ रुपए में बेचेंगे राकेश गंगवाल, उनका ट्रस्ट

इंडिगो एयरलाइन की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के प्रवर्तक राकेश गंगवाल और उनके पारिवारिक ट्रस्ट ने कंपनी में अपनी 3.1 प्रतिशत हिस्सेदारी लगभग 7,027.7...

ट्रंप के टैरिफ से शेयर बाजार में भूचाल, निवेशकों के डूबे 4.14 लाख करोड़

ट्रंप के टैरिफ का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ देखने को मिला। गुरुवार को बाजार खुलते ही निवेशकों में घबराहट देखी गई...

सस्ता हुआ सोना, चांदी में तेजी जारी, MCX पर चेक करें क्या है 10g सोने का भाव

 अगर आप आज गोल्ड ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह आपके लिए सही समय साबित हो सकता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंडिगो में 3.1% हिस्सेदारी 7,027 करोड़ रुपए में बेचेंगे राकेश गंगवाल, उनका ट्रस्ट

इंडिगो एयरलाइन की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के प्रवर्तक राकेश गंगवाल और उनके पारिवारिक ट्रस्ट ने कंपनी में अपनी 3.1 प्रतिशत हिस्सेदारी लगभग 7,027.7...

ट्रंप के टैरिफ से शेयर बाजार में भूचाल, निवेशकों के डूबे 4.14 लाख करोड़

ट्रंप के टैरिफ का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ देखने को मिला। गुरुवार को बाजार खुलते ही निवेशकों में घबराहट देखी गई...

सस्ता हुआ सोना, चांदी में तेजी जारी, MCX पर चेक करें क्या है 10g सोने का भाव

 अगर आप आज गोल्ड ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह आपके लिए सही समय साबित हो सकता...

Aug 28, 2025 होम देश विदेश दिल्ली पंजाब चंडीगढ़ उत्तर प्रदेश हिमाचल हरियाणा मध्य प्रदेश़ जम्मू कश्मीर बिहार झारखंड राजस्थान बिज़नेस धर्म ...

वैश्विक अनिश्चितताओं और अमेरिकी टैरिफ के बीच भारत के लिए गुड न्यूज आई है। ब्रिटेन की अकाउंटिंग फर्म ईवाई (EY) की ताजा रिपोर्ट के...

Recent Comments