Wednesday, August 27, 2025
Home The Taksal News Highest Tax Pay States: सबसे ज्यादा टैक्स देने में कौन सा राज्य...

Highest Tax Pay States: सबसे ज्यादा टैक्स देने में कौन सा राज्य है नंबर 1? जानें भारत के इन टॉप-5 राज्यों के बारे में

2.3kViews
1515 Shares

भारत में हर साल टैक्स कलेक्शन सरकार की कमाई का एक बड़ा जरिया है। हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश के कुछ राज्य टैक्स देने में बाकी सभी से बहुत आगे हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले टॉप-5 राज्यों में शामिल हैं।

टॉप-5 राज्यों का योगदान

यहां जानते हैं इन राज्यों का टैक्स कलेक्शन में कितना योगदान है:

 महाराष्ट्र: यह राज्य जीएसटी कलेक्शन में लगातार सबसे आगे है। वित्तीय वर्ष 2024 में यहां से ₹3.8 लाख करोड़ का कलेक्शन हुआ जबकि अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा ₹41,645 करोड़ तक पहुंच गया। यह देश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला राज्य बना हुआ है।

➤ गुजरात: गुजरात ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में ₹1.74 लाख करोड़ का जीएसटी कलेक्शन दर्ज किया। अप्रैल 2025 में इसका योगदान ₹14,970 करोड़ रहा जो सालाना आधार पर 13% की बढ़ोतरी को दिखाता है।

➤ कर्नाटक: यह राज्य जीएसटी कलेक्शन में तीसरे नंबर पर है। 2024 में यहां से ₹1.43 लाख करोड़ का जीएसटी जमा हुआ और अप्रैल 2025 में यह ₹17,815 करोड़ तक पहुंच गया।

➤ तमिलनाडु: दक्षिण भारत का यह प्रमुख औद्योगिक राज्य भी बड़ी हिस्सेदारी निभाता है। वित्तीय वर्ष 2024 में यहां से ₹1.2 लाख करोड़ जीएसटी आया जबकि अप्रैल 2025 में ₹13,831 करोड़ का कलेक्शन हुआ।

➤ उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश भी जीएसटी कलेक्शन में अपनी मजबूत स्थिति बनाए हुए है। 2024 में इस राज्य ने ₹1.5 लाख करोड़ का योगदान दिया जबकि अप्रैल 2025 में इसका कलेक्शन ₹13,600 करोड़ रहा।

टैक्स कलेक्शन क्यों है जरूरी?

किसी राज्य का टैक्स योगदान सिर्फ एक आंकड़ा नहीं होता बल्कि यह उसकी आर्थिक मजबूती को भी दिखाता है। महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्य अपने बड़े उद्योगों और कॉरपोरेट हब के कारण आगे हैं जबकि उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्य तेजी से बढ़ रहे हैं और आने वाले समय में इनका योगदान और भी बढ़ सकता है।

RELATED ARTICLES

रूस-चीन के लिए भस्मासुर बना सनकी किंग, शी की नाक तले बनाया नया न्यूक्लियर मिसाइल बेस, US तक हमले की तैयारी

उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह  किम जोंग उ  एक बार फिर वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरे का कारण बन गए हैं। अमेरिकी थिंक टैंक...

यहां महिलाओं के लिए भयानक सपने जैसा मां बनना, गर्भवती होते ही पड़ने लगते दौरे ! चली जाती है जान

नाइजीरिया के संघर्ष प्रभावित क्षेत्र में कई महिलाओं के लिए गर्भवती होना दुःस्वप्न बना कोन्डुगा (नाइजीरिया), 26 अगस्त (एपी) दुनियाभर में जहां अधिकतर महिलाओं...

ट्रंप का बड़ा ऐलान: नहीं सहेंगे अमेरिकी ध्वज का अपमान, झंडा जलाने पर मिलेगी सख्त कैद

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें न्याय विभाग को अमेरिकी झंडा जलाने वाले लोगों की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

रूस-चीन के लिए भस्मासुर बना सनकी किंग, शी की नाक तले बनाया नया न्यूक्लियर मिसाइल बेस, US तक हमले की तैयारी

उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह  किम जोंग उ  एक बार फिर वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरे का कारण बन गए हैं। अमेरिकी थिंक टैंक...

यहां महिलाओं के लिए भयानक सपने जैसा मां बनना, गर्भवती होते ही पड़ने लगते दौरे ! चली जाती है जान

नाइजीरिया के संघर्ष प्रभावित क्षेत्र में कई महिलाओं के लिए गर्भवती होना दुःस्वप्न बना कोन्डुगा (नाइजीरिया), 26 अगस्त (एपी) दुनियाभर में जहां अधिकतर महिलाओं...

ट्रंप का बड़ा ऐलान: नहीं सहेंगे अमेरिकी ध्वज का अपमान, झंडा जलाने पर मिलेगी सख्त कैद

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें न्याय विभाग को अमेरिकी झंडा जलाने वाले लोगों की...

मैं कोई तानाशाह नहीं, सिर्फ अपराध रोकना जानता हूं… बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोमवार को उन्होंने कैशलेस जमानत और अमेरिकी झंडा जलाने को लेकर दो कार्यकारी...

Recent Comments