Wednesday, August 27, 2025
Home The Taksal News यहां महिलाओं के लिए भयानक सपने जैसा मां बनना, गर्भवती होते ही...

यहां महिलाओं के लिए भयानक सपने जैसा मां बनना, गर्भवती होते ही पड़ने लगते दौरे ! चली जाती है जान

2.5kViews
1404 Shares

नाइजीरिया के संघर्ष प्रभावित क्षेत्र में कई महिलाओं के लिए गर्भवती होना दुःस्वप्न बना कोन्डुगा (नाइजीरिया), 26 अगस्त (एपी) दुनियाभर में जहां अधिकतर महिलाओं के लिए गर्भवती होना किसी खूबसूरत सपने के साकार होने जैसा होता है, वहीं नाइजीरिया के संघर्ष प्रभावित उत्तरी क्षेत्र में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं को अभाव के कारण गर्भावस्था महिलाओं के लिए किसी दु:स्वप्न से कम नहीं है। आयशा मोहम्मद नाम की महिला जब अपनी गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में थी जब उसे दौरे पड़ने लगे और उच्च रक्तचाप (एक्लेम्पसिया) की समस्या हो गई जो गर्भवती महिलाओं की मौत का एक प्रमुख कारण है। उसके गांव के एकमात्र स्वास्थ्य क्लिनिक में कोई चिकित्सक नहीं था और एकमात्र चिकित्सा केंद्र उसके गांव से 40 किलोमीटर दूर था।

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया के किसी भी अन्य स्थान की तुलना में नाइजीरिया में प्रसव के दौरान सबसे अधिक महिलाओं की मौत होती है। हालांकि आयशा तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद किसी तरह मैदुगुरी शहर पहुंच गई और अप्रैल में अगले ही दिन उसने ऑपरेशन के जरिए जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। आयशा ने अपने आंसुओं को बहने से किसी तरह रोकते हुए कहा, ‘‘हालांकि बच्चे खुशियां लाते हैं लेकिन अब मुझे यह सोचकर गर्भवती होने से डर लगता है कि मुझे फिर उसी कष्ट से गुजरना पड़ेगा।” फल्माता मोहम्मद नाम की एक अन्य महिला की भी कहानी ऐसी ही है। उसे 2021 में अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उसके गांव बुलाबिलिन नगौरा में कोई अस्पताल न होने के कारण वह और उनके पति 57 किलोमीटर दूर मैदुगुरी के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही उसे रक्तस्राव हो गया और उसने मृत बच्चे को जन्म दिया।

उसने कहा कि वह उस मानसिक पीड़ा को कभी नहीं भूल सकती। नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में गर्भवती महिलाओं के लिए हालात पहले से कहीं अधिक मुश्किल हो गए हैं। बोको हराम चरमपंथी समूह फिर से उभर रहा है और कभी नाइजीरिया को करोड़ों अमेरिकी डॉलर की विदेशी सहायता देने वाले अमेरिका ने भी डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से आर्थिक मदद देना बंद कर दिया है। लड़ाई के कारण सड़कें बंद हैं। कई चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं सहायता संगठन पलायन कर गए हैं। अमेरिका से धन नहीं मिलने की भरपाई के लिए नाइजीरिया ने अपने स्वास्थ्य बजट के लिए 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर की आपातकालीन राशि जारी की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 2023 में भी दुनिया की कुल मातृ मृत्यु दर की एक-चौथाई से अधिक मौत (75,000) नाइजीरिया में होती थीं।

 

अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले इस देश में प्रत्येक 100 में से कम से कम एक महिला की मौत बच्चे को जन्म देते समय हो जाती है। लागोस स्थित ‘अलाबियामो मैटरनल एंड चाइल्ड वेलबीइंग फाउंडेशन’ की सह-संस्थापक जुमोके ओलाटुनजी ने कहा, ‘‘आप आप गिनती करें तो आपको लगेगा कि हर पांच में से एक महिला या तो मातृ रुग्णता से जूझ रही है या उसकी मौत हो गई।” मातृ रुग्णता से तात्पर्य प्रसव के बाद जीवित रहने वाली माताओं को होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का कहना है कि हिंसा की घटनाओं के कारण अस्पतालों में चिकित्सकों और अन्य लोगों की भर्ती करना कठिन होता जा रहा है।

RELATED ARTICLES

CM उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को किया फोन! जानें क्या बोले…

जम्मू: 0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732, 103 श्रीनगर: 0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103 रामबन: 9419993745, 1800-180-7043 उधमपुर: 8491928625 पीसीआर किश्तवाड़: 9906154100 पीसीआर कारगिल: 9541902330, 9541902331 लोगों को सलाह दी गई है कि सड़क...

बंद हुआ यह National Highway! प्रशासन ने जारी किया Traffic Plan

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय, जम्मू/श्रीनगर की ओर से 27 अगस्त 2025 के लिए ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की गई है। भारी बारिश, भूस्खलन...

आखिर ₹5 का Parle-G क्यों मिल रहा ₹400 में? वहीं आलू भुजिया और बिरयानी मसाले की कीमत… जानें क्या है वजह?

विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए अपने देश के खाने-पीने की चीजें सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं होतीं बल्कि ये उनकी यादों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

CM उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को किया फोन! जानें क्या बोले…

जम्मू: 0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732, 103 श्रीनगर: 0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103 रामबन: 9419993745, 1800-180-7043 उधमपुर: 8491928625 पीसीआर किश्तवाड़: 9906154100 पीसीआर कारगिल: 9541902330, 9541902331 लोगों को सलाह दी गई है कि सड़क...

बंद हुआ यह National Highway! प्रशासन ने जारी किया Traffic Plan

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय, जम्मू/श्रीनगर की ओर से 27 अगस्त 2025 के लिए ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की गई है। भारी बारिश, भूस्खलन...

आखिर ₹5 का Parle-G क्यों मिल रहा ₹400 में? वहीं आलू भुजिया और बिरयानी मसाले की कीमत… जानें क्या है वजह?

विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए अपने देश के खाने-पीने की चीजें सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं होतीं बल्कि ये उनकी यादों...

सितंबर में बदलेंगे 5 बड़े नियम: FD से लेकर LPG, ATM से कैश तक, बदलेगा फाइनेंस का खेल

अगर आप भी हर महीने की कमाई का बजट बड़ी बारीकी से बनाते हैं, तो सितंबर का पहला दिन आपके लिए खास मायने रखता...

Recent Comments