पंजाब : सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है और इस महीने का हर दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। आमतौर पर लोग सावन में सोमवार को शिव पूजा के लिए विशेष महत्व देते हैं, लेकिन शनिवार का दिन भी कम महत्वपूर्ण नहीं होता, खासकर जब यह दिन शनि देव से जुड़ा हो। इस बार सावन का पहला शनिवार 12 जुलाई को पड़ा है और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है, वरना शनि देव रुष्ट हो सकते हैं और घर में दरिद्रता व क्लेश का वास हो सकता है।
इन चीज़ों को करने से करें परहेज़:
लोहे की चीजें न खरीदें
शास्त्रों के अनुसार सावन के पहले शनिवार को लोहे से बनी वस्तुएं जैसे कील, बर्तन, औजार आदि नहीं खरीदने चाहिए। इससे शनि दोष बढ़ता है।
चमड़े से बनी चीजों से दूरी बनाएं
इस दिन जूते, बेल्ट, पर्स जैसे चमड़े से बनी चीजों की खरीदारी करने से परहेज़ करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है।