Wednesday, August 27, 2025
Home The Taksal News शाहरुख खान की फिल्म का गाना सुनते हुए अंतरिक्ष के सफर पर...

शाहरुख खान की फिल्म का गाना सुनते हुए अंतरिक्ष के सफर पर निकले शुभांशु शुक्ला, प्लेलिस्ट में किया था शामिल

2.2kViews
1075 Shares

नई दिल्ली। कई महीनों के इंतजार के बाद नासा और इसरो का साझा मिशन Axiom-04 आज लॉन्च हो चुका है। 4 अंतरिक्ष यात्री स्पेस एक्स के ड्रैगन एअरक्राफ्ट में बैठकर अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हुए हैं। शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) पिछले 41 साल में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

शुभांशु शुक्ला की इस उड़ान पर पूरे देश की नजरें टिकीं थीं। मगर क्या आप जानते हैं शुभांशु को अंतरिक्ष में जाने की प्रेरणा कहां से मिली?

शुभांशु ने शाहरुख की फिल्म के गाने से ली प्रेरणा

दरअसल शुभांशु शुक्ला की Axiom-04 प्लेलिस्ट सामने आई है, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान का सुपरहिट सॉन्ग ‘यू ही चला चल राही’ ऐड किया है। शुभांशु ने यह गाना अपनी लॉन्चिंग की तारीख के लिए चुना था। इसे सुनते हुए ही उन्होंने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी है।

शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेश’ के गाने ‘यूं ही चला चल राही’ का सीन। फाइल फोटो

2004 में रिलीज हुई थी फिल्म

बता दें कि ‘यू ही चला चल राही’ गाना शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेश’ का है, जो 2004 में रिलीज हुई थी। स्वदेश फिल्म के इस गाने में मशहूर गायक उदित नारायण, कैलाश खेर और हरिहरन ने अपनी आवाज दी है। वहीं, ए.आर.रहमान ने यह गाना कंपोज किया, जिसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे।

अन्य अंतरिक्ष यात्रियों की Axiom प्लेलिस्ट

वहीं अन्य अंतरिक्ष यात्रियों की बात करें तो मिशन की कमांडर पैगी व्हिटसन ने अपनी प्लेटलिस्ट में ड्रैगन के गाने ‘थंडर’ को रखा था। इसके अलावा स्लावोश उजनांस्की-विस्निएवस्की ने ‘सुपरमोसे’ और टिबोर कपु Búvóhely गाने का चुनाव किया था। ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट कल यानी गुरुवार को शाम 4 बजे (अमेरिकी समयानुसार सुबह 7 बजे) अंतरिक्ष में पहुंचेगा।

शुभांशु ने दिया खास संदेश

गौरतलब है कि शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं। इससे पहले 1984 में राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष में कदम रखा था। अंतरिक्ष में उड़ान भरने के दौरान शुभांशु ने भारतवासियों को खास संदेश भी दिया। शुभांशु ने कहा, “नमस्कार मेरे प्यारे देशवासियों। काफी साल बाद हम फिर वापस अंतरिक्ष में पहुंच गए हैं। कमाल की राइड है। मेरे साथ मेरे कंधे पर तिरंगा है। जय हिंद, जय भारत।”

 

RELATED ARTICLES

रूस-चीन के लिए भस्मासुर बना सनकी किंग, शी की नाक तले बनाया नया न्यूक्लियर मिसाइल बेस, US तक हमले की तैयारी

उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह  किम जोंग उ  एक बार फिर वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरे का कारण बन गए हैं। अमेरिकी थिंक टैंक...

यहां महिलाओं के लिए भयानक सपने जैसा मां बनना, गर्भवती होते ही पड़ने लगते दौरे ! चली जाती है जान

नाइजीरिया के संघर्ष प्रभावित क्षेत्र में कई महिलाओं के लिए गर्भवती होना दुःस्वप्न बना कोन्डुगा (नाइजीरिया), 26 अगस्त (एपी) दुनियाभर में जहां अधिकतर महिलाओं...

ट्रंप का बड़ा ऐलान: नहीं सहेंगे अमेरिकी ध्वज का अपमान, झंडा जलाने पर मिलेगी सख्त कैद

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें न्याय विभाग को अमेरिकी झंडा जलाने वाले लोगों की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

रूस-चीन के लिए भस्मासुर बना सनकी किंग, शी की नाक तले बनाया नया न्यूक्लियर मिसाइल बेस, US तक हमले की तैयारी

उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह  किम जोंग उ  एक बार फिर वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरे का कारण बन गए हैं। अमेरिकी थिंक टैंक...

यहां महिलाओं के लिए भयानक सपने जैसा मां बनना, गर्भवती होते ही पड़ने लगते दौरे ! चली जाती है जान

नाइजीरिया के संघर्ष प्रभावित क्षेत्र में कई महिलाओं के लिए गर्भवती होना दुःस्वप्न बना कोन्डुगा (नाइजीरिया), 26 अगस्त (एपी) दुनियाभर में जहां अधिकतर महिलाओं...

ट्रंप का बड़ा ऐलान: नहीं सहेंगे अमेरिकी ध्वज का अपमान, झंडा जलाने पर मिलेगी सख्त कैद

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें न्याय विभाग को अमेरिकी झंडा जलाने वाले लोगों की...

मैं कोई तानाशाह नहीं, सिर्फ अपराध रोकना जानता हूं… बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोमवार को उन्होंने कैशलेस जमानत और अमेरिकी झंडा जलाने को लेकर दो कार्यकारी...

Recent Comments