Wednesday, August 27, 2025
Home The Taksal News 'ISS जाने की राह पर पहले भारतीय हैं आप...', पीएम मोदी ने...

‘ISS जाने की राह पर पहले भारतीय हैं आप…’, पीएम मोदी ने Shubhanshu Shukla को दी शुभकामनाएं, बोले- पूरे भारत की नजर आपके ऊपर

2.5kViews
1661 Shares

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन और एस्ट्रोनॉट शुंभाशु शुक्ला (Astronaut Shubhanshu Shukla) के अंतरिक्ष यात्रा पर जाने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने मिशन सफल होने की कामना की है।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “हम भारत, हंगरी, पोलैंड और अमेरिका के अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरिक्ष मिशन के सफल लॉन्च का स्वागत करते हैं। भारतीय अंतरिक्ष यात्री, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय बनने की राह पर हैं। वे अपने साथ 1.4 बिलियन भारतीयों की इच्छाएं, उम्मीदें और आकांक्षाएं लेकर गए हैं। उन्हें और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को सफलता की शुभकामनाएं।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, “ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने भारत के लिए अंतरिक्ष में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। पूरा देश एक भारतीय की सितारों की यात्रा पर उत्साहित और गर्वित है। वह और अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के एक्सिओम मिशन 4 के उनके साथी अंतरिक्ष यात्री साबित करते हैं कि दुनिया वास्तव में एक परिवार है- ‘वसुधैव कुटुम्बकम’।”

कौन हैं शुभांशु शुक्ला?

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भारतीय अनुसंधान रिसर्च सेंटर (ISRO) के गगनयान मिशन का हिस्सा हैं। यही वजह है कि इसरो ने शुभांशु को Ax-04 मिशन के लिए चुना है।

शुभांशु ने 2019 में रूस की राजधानी मॉस्को स्थित री गगारिन कॉस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर से 1 साल का परीक्षण लिया। 27 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गगनयान मिशन के लिए शुभांशु शुक्ला के नाम ऐलान किया था।

Ax-04 मिशन के लिए शुभांशु शुक्ला बेहद उत्सुक हैं। 1984 के बाद शुभांशु पहले ऐसे भारतीय होंगे, जो अंतरिक्ष में कदम रखने जा रहे हैं।

Mission Axiom 4: भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Subhanshu Shukla) अंतरिक्ष यात्रा पर गए हैं, जिनके सफल मिशन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं। शुभांशु 1984 के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय हैं। वे इसरो के गगनयान मिशन का हिस्सा हैं और Ax-04 मिशन के लिए चुने गए हैं, जो भारत, हंगरी, पोलैंड और अमेरिका के अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर लॉन्च हुआ है।

RELATED ARTICLES

CM उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को किया फोन! जानें क्या बोले…

जम्मू: 0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732, 103 श्रीनगर: 0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103 रामबन: 9419993745, 1800-180-7043 उधमपुर: 8491928625 पीसीआर किश्तवाड़: 9906154100 पीसीआर कारगिल: 9541902330, 9541902331 लोगों को सलाह दी गई है कि सड़क...

बंद हुआ यह National Highway! प्रशासन ने जारी किया Traffic Plan

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय, जम्मू/श्रीनगर की ओर से 27 अगस्त 2025 के लिए ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की गई है। भारी बारिश, भूस्खलन...

आखिर ₹5 का Parle-G क्यों मिल रहा ₹400 में? वहीं आलू भुजिया और बिरयानी मसाले की कीमत… जानें क्या है वजह?

विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए अपने देश के खाने-पीने की चीजें सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं होतीं बल्कि ये उनकी यादों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

CM उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को किया फोन! जानें क्या बोले…

जम्मू: 0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732, 103 श्रीनगर: 0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103 रामबन: 9419993745, 1800-180-7043 उधमपुर: 8491928625 पीसीआर किश्तवाड़: 9906154100 पीसीआर कारगिल: 9541902330, 9541902331 लोगों को सलाह दी गई है कि सड़क...

बंद हुआ यह National Highway! प्रशासन ने जारी किया Traffic Plan

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय, जम्मू/श्रीनगर की ओर से 27 अगस्त 2025 के लिए ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की गई है। भारी बारिश, भूस्खलन...

आखिर ₹5 का Parle-G क्यों मिल रहा ₹400 में? वहीं आलू भुजिया और बिरयानी मसाले की कीमत… जानें क्या है वजह?

विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए अपने देश के खाने-पीने की चीजें सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं होतीं बल्कि ये उनकी यादों...

सितंबर में बदलेंगे 5 बड़े नियम: FD से लेकर LPG, ATM से कैश तक, बदलेगा फाइनेंस का खेल

अगर आप भी हर महीने की कमाई का बजट बड़ी बारीकी से बनाते हैं, तो सितंबर का पहला दिन आपके लिए खास मायने रखता...

Recent Comments