1755
Shares
बरेली
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन रिटायर्ड मेजर खुशबू ने प्रसन्नता जताई। रविवार को उन्होंने इंटरनेट मीडिया एकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि भारत ने अपनी ताकत दिखा दी है। पाकिस्तान ने ब्रह्मोस की ताकत भी देख ली होगी।
खुशबू पाटनी ने चार मिनट 48 सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया। वह बोलीं, आपने खबर सुनी होगी, ब्रह्मोस और सीजफायर। इस पर अभी बहुत ज्यादा चर्चा नहीं की गई है। हम सब सिर्फ कयास लगा सकते हैं, लेकिन भारत ने सराहनीय गेम खेला है।
पाकिस्ताी यूजर्स को दिया तीखा जवाब
इंटरनेट मीडिया पर पाकिस्तानी यूजर्स को तीखा जवाब भी दिया। खुशबू ने उत्तर प्रदेश में ब्रह्मोस की यूनिट लगाए जाने की भी चर्चा की। बोलीं, मुख्यमंत्री ने भी कहा कि ब्रह्मेस का स्वाद पूछना है तो पाकिस्तान से जाकर पूछो।
ब्रह्मोस की यूनिट पर कही ये बात
इसी बीच खुशबू ने उत्तर प्रदेश में ब्रह्मोस की यूनिट लगाए जाने की भी चर्चा की। भारत ने अपनी ताकत दिखाई, इसलिए एजेंडा मत फैलाओ खुशबू पाटनी अपनी वीडियो में कहती है कि भारत में सब अपने हिसाब चल रहा है, छह दिन के प्रदर्शन में सामने वाले मुल्क पर भारत ने अपनी ताकत दिखा दी है। इसलिए ऐसा में जरूरी है कि हम सभी को भी भारत के साथ रहना है किसी को एजेंडा फैलाने की जरूरत नहीं है।