दूसरी तरफ सरकार ने सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से जिलों व विभागों की रैंकिंग, ग्रेडिंग की व्यवस्था के संबंध में नया आदेश जारी किया है। नई व्यवस्था के मुताबिक अब नौ से अधिक अंक हासिल करने पर ग्रेड ‘ए’ मिलेगा।
आठ से छह अंक के बीच ग्रेड ‘बी’, तीन से छह अंक तक ग्रेड ‘सी’ तथा तीन से कम अंक हासिल करने पर ग्रेड ‘डी’ दिया जाएगा। यह व्यवस्था एक जून से प्रभावी होगी। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने इस आशय आदेश जारी किया है।