Sunday, June 29, 2025
Home The Taksal News MasterChef के मजबूत कंटेस्टेंट की हुई Khatron ke Khiladi 15 में एंट्री?...

MasterChef के मजबूत कंटेस्टेंट की हुई Khatron ke Khiladi 15 में एंट्री? कुकिंग के बाद अब उठाएगा खतरों का जोखिम

2.8kViews
1791 Shares
नई दिल्ली
टीवी के पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी को खूब पसंद किया जाता है। इस शो को पसंद करने वाले दर्शक सीजन 15 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स लगातार बिग बॉस कंटेस्टेंट और छोटे पर्दे के एक्टर्स को अप्रोच कर रहे हैं। अब अपडेट सामने आया है कि रोहित शेट्टी के शो में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के एक मजबूत एक्टर की एंट्री हो सकती है।

टीवी पर जल्द शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 15

रोहित शेट्टी पिछले कुछ सीजन से लगातार इस स्टंट शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। अपकमिंग सीजन में भी बतौर होस्ट एक्शन डायरेक्टर रोहित ही नजर आएंगे। खास बात है कि यह शो कलर्स टीवी पर बेहद जल्द शुरू होने वाला है। हालांकि, मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट से जुड़ी आधिकारिक जानकारी फिलहाल नहीं दी है। बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 14 की शुरुआत टीवी पर 27 जुलाई 2024 से हुई थी। ऐसे में अनुमान है कि सीजन 15 भी इसके आसपास छोटे पर्दे पर दस्तक देगा।

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के एक्टर की हुई एंट्री?

बिग बॉस ताजा खबर की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के फाइनलिस्ट और रूमर्ड विनर गौरव खन्ना को अप्रोच किया है। ऐसा बताया जा रहा है कि कुकिंग शो के विजेता बनने के बाद खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स ने एक्टर को शो का हिस्सा बनने का ऑफर दिया है। फिलहाल इस तरह के अपडेट पर गौरव ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। वहीं, शो मेकर्स की ओर से भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अनुपमा सीरियल से मिली पहचान

गौरव खन्ना ने टीवी के पॉपुलर सीरियल अनुपमा में भी काम किया है। इसमें उन्होंने अनुज का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने पसंद किया था। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि इस शो से ही एक्टर को लोगों के बीच पहचान मिली थी। इसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी में भी जबरदस्त इजाफा हुआ था। हालांकि, एक्टर अब इस शो को अलविदा कह चुके हैं। इसके बावजूद भी फैंस शो में उनकी वापसी का इंतजार करते हैं। एक्टिंग करियर में वह कई अन्य शोज का हिस्सा भी रह चुके हैं।
खतरों के खिलाड़ी 15 में चुम दरांग, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, दिग्विजय राठी समेत कई अन्य टीवी और बिग बॉस फेस एक्टर्स नजर आ सकते हैं। फिलहाल आधिकारिक लिस्ट के आने का इंतजार है। उसके बाद ही सभी फाइन लकंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा उठ पाएगा।

 

RELATED ARTICLES

Bulandshahr News: प्रसूता की मौत के बाद नवजात बच्चे की भी मौत, स्टाफ ने परिजनों से की बदसलूकी

बुलंदशहर। जननी सुरक्षा योजना में सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के सरकारी दावों की फिर एक बार पोल खुल गई है। सिकंदराबाद के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय...

अनियंत्रित होकर CNG DCM पेड़ से टकराया, गाड़ी में फंसे चालक की तड़प-तड़प कर मौत

बदांयू। अलापुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में सीएनजी डीसीएम चालक की मौत हो गई। बरेली से लौटते समय डीसीएम वाहन...

Zodiac Sign Mantra: सावन के महीने में राशि के अनुसार करें महादेव के मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

इंदौर। भगवान शिव को सृष्टि का आधार स्तंभ माना गया है। वे न केवल संहारक हैं, बल्कि सृष्टि के निर्माणकर्ता और संचालक भी हैं। उन्हें...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Bulandshahr News: प्रसूता की मौत के बाद नवजात बच्चे की भी मौत, स्टाफ ने परिजनों से की बदसलूकी

बुलंदशहर। जननी सुरक्षा योजना में सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के सरकारी दावों की फिर एक बार पोल खुल गई है। सिकंदराबाद के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय...

अनियंत्रित होकर CNG DCM पेड़ से टकराया, गाड़ी में फंसे चालक की तड़प-तड़प कर मौत

बदांयू। अलापुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में सीएनजी डीसीएम चालक की मौत हो गई। बरेली से लौटते समय डीसीएम वाहन...

Zodiac Sign Mantra: सावन के महीने में राशि के अनुसार करें महादेव के मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

इंदौर। भगवान शिव को सृष्टि का आधार स्तंभ माना गया है। वे न केवल संहारक हैं, बल्कि सृष्टि के निर्माणकर्ता और संचालक भी हैं। उन्हें...

Ganesh Ji Ki Priya Rashiyan: गणेश की 5 प्रिय राशियों पर बरसता है धन, घर में रहती है सुख-शांति

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता, बुद्धि, रिद्धि-सिद्धि और सुख-समृद्धि के देवता माना जाता है। हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत श्रीगणेश के...

Recent Comments