Sunday, June 29, 2025
Home The Taksal News Ganesh Ji Ki Priya Rashiyan: गणेश की 5 प्रिय राशियों पर बरसता...

Ganesh Ji Ki Priya Rashiyan: गणेश की 5 प्रिय राशियों पर बरसता है धन, घर में रहती है सुख-शांति

1017 Shares

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता, बुद्धि, रिद्धि-सिद्धि और सुख-समृद्धि के देवता माना जाता है। हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत श्रीगणेश के पूजन के साथ होती है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गणेश जी कुछ राशियों के जातकों से विशेष स्नेह रखते हैं। इन राशियों पर उनकी विशेष कृपा रहती है, जिससे जातकों का भाग्य हमेशा उनका साथ देता है

गणेश जी की विशेष कृपा मेष, मिथुन, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातकों पर मानी गई है। ये जातक श्रद्धा भाव से हर बुधवार को गणेश जी की विशेष पूजा करें, तो उन्हें सुख, वैभव, मान-सम्मान और करियर में सफलता प्राप्त होती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि इन राशियों को गणेशजी कैसे विशेष फल देते हैं….

मेष राशि:

मंगल ग्रह की इस राशि के जातक गणेश जी को अत्यंत प्रिय होते हैं। इन पर बप्पा की कृपा बनी रहती है। इनके सभी काम हमेशा पूरे होते हैं। धन की कमी इन जातकों को कभी नहीं रहती। भगवान गणेश को गुड़ से बने मोदक अर्पित करना लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि:

बुध ग्रह मिथुन राशि के स्वामी हैं। भगवान गणेश स्वयं बुध के अधिपति माने जाते हैं। यही कारण है कि मिथुन राशि के जातकों को बुद्धि और वाणी में श्रेष्ठता प्रदान हैं। भगवान गणेश को चावल के मोदक और दूर्वा अर्पण करें। आपका सौभाग्य हमेशा चमकता रहेगा।

 

वृश्चिक राशि:

मंगल की इस राशि के जातकों की रक्षा गणेशजी करते हैं। वह कभी वृश्चिक राशि के जातकों पर संकट नहीं आने देते हैं। भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू अर्पित करना और गरीबों को मिठाई बांटने से हर कार्य सफल होता है।

मकर राशि:

शनि की इस राशि के जातक न्यायप्रिय और मेहनती होते हैं। इन पर गणेश जी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इन पर कभी आर्थिक संकट नहीं आते हैं। भगवान गणेश पर बुधवार को मोदक का भोग लगाने से सफलता मिलती है।

 

कुंभ राशि:

शनि की यह राशि गणेश जी को प्रिय है। ये जातक करियर, व्यापार और सामाजिक जीवन में सफलता पाते हैं। घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। भगवान गणेश पर बेसन के लड्डू और गुलाब पुष्प अर्पित करें।

RELATED ARTICLES

Bulandshahr News: प्रसूता की मौत के बाद नवजात बच्चे की भी मौत, स्टाफ ने परिजनों से की बदसलूकी

बुलंदशहर। जननी सुरक्षा योजना में सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के सरकारी दावों की फिर एक बार पोल खुल गई है। सिकंदराबाद के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय...

अनियंत्रित होकर CNG DCM पेड़ से टकराया, गाड़ी में फंसे चालक की तड़प-तड़प कर मौत

बदांयू। अलापुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में सीएनजी डीसीएम चालक की मौत हो गई। बरेली से लौटते समय डीसीएम वाहन...

Zodiac Sign Mantra: सावन के महीने में राशि के अनुसार करें महादेव के मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

इंदौर। भगवान शिव को सृष्टि का आधार स्तंभ माना गया है। वे न केवल संहारक हैं, बल्कि सृष्टि के निर्माणकर्ता और संचालक भी हैं। उन्हें...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Bulandshahr News: प्रसूता की मौत के बाद नवजात बच्चे की भी मौत, स्टाफ ने परिजनों से की बदसलूकी

बुलंदशहर। जननी सुरक्षा योजना में सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के सरकारी दावों की फिर एक बार पोल खुल गई है। सिकंदराबाद के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय...

अनियंत्रित होकर CNG DCM पेड़ से टकराया, गाड़ी में फंसे चालक की तड़प-तड़प कर मौत

बदांयू। अलापुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में सीएनजी डीसीएम चालक की मौत हो गई। बरेली से लौटते समय डीसीएम वाहन...

Zodiac Sign Mantra: सावन के महीने में राशि के अनुसार करें महादेव के मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

इंदौर। भगवान शिव को सृष्टि का आधार स्तंभ माना गया है। वे न केवल संहारक हैं, बल्कि सृष्टि के निर्माणकर्ता और संचालक भी हैं। उन्हें...

Ganesh Ji Ki Priya Rashiyan: गणेश की 5 प्रिय राशियों पर बरसता है धन, घर में रहती है सुख-शांति

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता, बुद्धि, रिद्धि-सिद्धि और सुख-समृद्धि के देवता माना जाता है। हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत श्रीगणेश के...

Recent Comments