बैठक में मौजूद रहे भाजपा विधायक
सूत्रों ने बताया, बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान कुछ भाजपा विधायक भी मौजूद थे। बैठक एक घंटे से अधिक समय तक चली। पात्रा ने विधानसभा अध्यक्ष थोकचोम सत्यब्रत सिंह से बामोन लीकाई स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।
कानून-व्यवस्था बनी चर्चा का विषय
उन्होंने पार्टी के कुछ विधायकों से भी बातचीत की। बताया जा रहा है कि मणिपुर में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा हुई। पात्रा ने कुकी जो समुदाय के दो विधायकों – वुंगजागिन वाल्टे और एल.एम. खौटे से भी मुलाकात की। मणिपुर में इस समय राष्ट्रपति शासन है। राज्य विधानसभा को निलंबित रखा गया है।
मणिपुर में जारी राजनीतिक अस्थिरता के बीच भाजपा के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब 21 विधायकों ने केंद्र से राज्य में सरकार गठन की मांग की है। बैठक में कानून-व्यवस्था राष्ट्रपति शासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर चर्चा हुई। कुछ भाजपा विधायक और विधानसभा अध्यक्ष भी बैठक में शामिल रहे।