Wednesday, August 27, 2025
Home The Taksal News पति से हुई लड़ाई तो महिला ने 2 मासूम बच्चों संग तालाब...

पति से हुई लड़ाई तो महिला ने 2 मासूम बच्चों संग तालाब में लगाई छलांग, तीनों की हुई मौत।। Madhepura Crime News

2.5kViews
1783 Shares

बिहार के मधेपुरा जिले से दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर पति से विवाद के बाद एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ तालाब में छलांग लगा दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पति से हुई थी लड़ाई
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के रौता गांव की है। मृतका की पहचान रौता वार्ड 11 निवासी राकेश कुमार यादव की पत्नी आशा देवी (25) के रूप में हुई है। दोनों बच्चों में दो साल की बेटी कृति कुमारी और एक साल का बेटा रियांशु कुमार नाम शामिल है। महिला का पति राकेश पंजाब में मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद महिला ने अपने दो बच्चों के साथ तालाब में कूदकर जान दे दी। शनिवार को बच्चों के शव तालाब से बरामद किए गए, जबकि महिला का शव आज यानी रविवार को तालाब से बरामद किया गया।

इलाके में मचा कोहराम
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

रूस-चीन के लिए भस्मासुर बना सनकी किंग, शी की नाक तले बनाया नया न्यूक्लियर मिसाइल बेस, US तक हमले की तैयारी

उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह  किम जोंग उ  एक बार फिर वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरे का कारण बन गए हैं। अमेरिकी थिंक टैंक...

यहां महिलाओं के लिए भयानक सपने जैसा मां बनना, गर्भवती होते ही पड़ने लगते दौरे ! चली जाती है जान

नाइजीरिया के संघर्ष प्रभावित क्षेत्र में कई महिलाओं के लिए गर्भवती होना दुःस्वप्न बना कोन्डुगा (नाइजीरिया), 26 अगस्त (एपी) दुनियाभर में जहां अधिकतर महिलाओं...

ट्रंप का बड़ा ऐलान: नहीं सहेंगे अमेरिकी ध्वज का अपमान, झंडा जलाने पर मिलेगी सख्त कैद

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें न्याय विभाग को अमेरिकी झंडा जलाने वाले लोगों की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

रूस-चीन के लिए भस्मासुर बना सनकी किंग, शी की नाक तले बनाया नया न्यूक्लियर मिसाइल बेस, US तक हमले की तैयारी

उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह  किम जोंग उ  एक बार फिर वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरे का कारण बन गए हैं। अमेरिकी थिंक टैंक...

यहां महिलाओं के लिए भयानक सपने जैसा मां बनना, गर्भवती होते ही पड़ने लगते दौरे ! चली जाती है जान

नाइजीरिया के संघर्ष प्रभावित क्षेत्र में कई महिलाओं के लिए गर्भवती होना दुःस्वप्न बना कोन्डुगा (नाइजीरिया), 26 अगस्त (एपी) दुनियाभर में जहां अधिकतर महिलाओं...

ट्रंप का बड़ा ऐलान: नहीं सहेंगे अमेरिकी ध्वज का अपमान, झंडा जलाने पर मिलेगी सख्त कैद

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें न्याय विभाग को अमेरिकी झंडा जलाने वाले लोगों की...

मैं कोई तानाशाह नहीं, सिर्फ अपराध रोकना जानता हूं… बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोमवार को उन्होंने कैशलेस जमानत और अमेरिकी झंडा जलाने को लेकर दो कार्यकारी...

Recent Comments