जानकारों का कहना है कि गोरखपुर-पटना वंदे भारत गोरखपुर-बेतिया-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर-पटना रेलमार्ग पर चलाई जानी है, जो गोरखपुर से सुबह छह बजे से चलकर रात को साढ़े नौ बजे तक वापस आ जाएगी। गोरखपुर और बेतिया दौर पर आए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने गोरखपुर-पटना नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की थी।

गोरखपुर से पटना के बीच वंदे भारत 20 जून से शुरू हो सकती है। रेलवे प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आठ कोच वाली रेक को मरम्मत के बाद वंदे भारत के रूप में चलाया जाएगा। ट्रेन का ट्रायल होगा जिसके बाद इसे पटना भेजा जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर-बेतिया-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर-पटना रूट पर चलेगी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने पहले यह घोषणा की थी।