नई दिल्ली। केरल तट के पास सिंगापुर फ्लैग वाले जहाज में आग लग गई थी। भारतीय नौसेना की तरफ से उसके चालक दल को सफलतापूर्वक बचाने के एक दिन बाद चीन ने भारत का आभार जताया है। भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने एक्स पर लिखा कि जहाज पर सवार 22 लोगों में से 14 चीनी नागरिक थे।
उन्होंने भारतीय नौसेना और मुंबई तटरक्षक बल को जहाज से नागरिकों को बचाने के लिए धन्यवाद दिया। यू जिंग ने एक्स पर लिखा, 9 जून को, एमवी वान हाई 503 में केरल के कोच्चि के पास 44 समुद्री मील दूर जहाज पर विस्फोट हुआ और आग लग गई।
जहाज पर सवार कुल 22 चालक दल के सदस्यों में से 14 चीनी थे, जिनमें 6 ताइवान के थे। हम भारतीय नौसेना और मुंबई तटरक्षक बल के प्रति उनके तुरंत एक्शन बचाव के लिए आभार व्यक्त करते हैं।
22 क्रू मेंबर्स में से चार लापता
कैसे हुआ हादसा?
यह विस्फोट उस समय हुआ जब जहाज कोलंबो से मुंबई के पास न्हावा शेवा जा रहा था। कोझिकोड से लगभग 70 समुद्री मील की दूरी पर नौकायन करते समय इसके एक कंटेनर में विस्फोट हुआ, जिससे जहाज पर लगी भीषण आग लग गई। जहाज फिलहाल पानी में डूबा हुआ है।
हालांकि किसी भी रिसाव की सटीक मात्रा अभी सामने नहीं आई है, पूर्वानुमान सिमुलेशन से पता चलता है कि तेल 10 जून से 13 जून तक समुद्र तट के बराबर बहेगा, जिसकी निरंतर निगरानी की जा रही है।