प्रदेश में ऐसे स्थान जहां वाहनों की वास्तविक गति सड़क के निर्माण के दौरान प्रस्तावित डिजाइन में तय गति से कम है, ऐसे सभी मार्गों को चिह्नित कर लिया गया है। इन मार्गों पर वाहनों की गति में सुधार के लिए जरूरी कार्य कराए जाएंगे।
गति में सुधार होने के साथ ही इन मार्गों पर यातायात सुगम व सुरक्षित हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने जो कार्ययोजना बनाई है, उसके मुताबिक 50 किमी. से अधिक लंबाई वाले राज्य मार्गों पर ट्रकों के लिए ट्रक ले-बाई के निर्माण कार्य को तेजी से किया जाएगा। कुल 102 ट्रक ले बाई का निर्माण कार्य किया जाना है।