क्यों विवादों में हैं तेजप्रताप यादव?

बता दें कि तेजप्रताप ने बीते दिनों अनुष्का यादव के साथ कथित रूप से अपने रिलेशनशिप को लेकर फेसबुक पर पोस्ट किया था। पोस्ट में उन्होंने दावा किया था कि वो अनुष्का के साथ 12 साल से रिलेशन में हैं। इस पोस्ट के बाद लालू ने बड़े बेटे को पहले परिवार से बेदखल किया और फिर पार्टी से भी 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।

तेजप्रताप का एक और क्रिप्टिक पोस्ट

तेजप्रताप यादव ने 7 जून को एक्स पर एक और क्रिप्टिक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति होता सदा विजय। हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। सत्य का मार्ग कठिन अवश्य है पर विजय सदा सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की होती है। राजा हरीश चंद्र ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को दोबारा प्राप्त किया। पाडवों ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए कौरवों को युद्ध में हराया था।
इससे पहले, तेजप्रताप ने 6 जून को एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में तेजप्रताप किसी दफ्तर में एंट्री लेते नजर आए। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा था, “हमारे सारे सपने सच हो सकते हैं, अगर हममें उन्हें पूरा करने का साहस हो।”