नई दिल्ली। गर्मियों में जहां हमें सेहत का ज्यादा ख्याल रखना होता है। वहीं हमारी स्किन को भी एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। ऐसे में Skin Care के लिए एलोवेरा से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है। एलोवेरा में त्वचा को मॉइश्चराइज करने वाले गुण पाए जाते हैं। इससे त्वचा मुलायम बनती है। आप चाहें तो इसका जूस भी पी सकती हैं। वहीं इसे डायरेक्ट चेहरे पर लगाना भी फायदेमंद रहेगा।
एलोवेरा लगाकर चेहरे के दाग-धब्बों और मुंहासों को दूर किया जा सकता है। ये हमारी स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको चेहरे पर एलोवेरा लगाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से –
अंदर से करता है सफाई
सूजन को करे कम
स्किन को बनाए ग्लाेइंग
अगर धूप के कारण आपके चेहरे की रंगत डाउन हो गई है तो एलोवेरा जेल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए एलोवेरा जेल लगाएं। इसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपकी स्किन ग्लाेइंग बनती है। आप ये रोजाना कर सकती हैं।
गर्मियों में टैनिंग की समस्या होना आम बात है। इसके लिए आप प्रभावित जगह पर रात भर के लिए एलोवेरा जेल लगाकर छोड़ दें। सुबह सादे पानी से धो लें। कुछ ही दिन में ये दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
शरीर को भी कई फायदे पहुंचाता है एलोवेरा
- एलोवेरा जूस पीने से डाइजेशन बेहतर रहता है।
- कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है।
- ये शरीर से टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालता है।
- शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
- ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करता है।