Thursday, August 28, 2025
Home The Taksal News '1971 और 2025 के हालात अलग', कांग्रेस के इंदिरा गांधी कैंपेन के...

‘1971 और 2025 के हालात अलग’, कांग्रेस के इंदिरा गांधी कैंपेन के बीच ये क्या बोल गए शशि थरूर?

3.0kViews
1046 Shares
नई दिल्ली
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौते को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। PAK के साथ हुए इस संघर्ष की तुलना 1971 में हुए युद्ध से की जा रही है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस जारी है। इस बहस के बीच अब कांग्रेस नेता शशि थरूर का एक बड़ा बयान सामने आया है।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि 1971 और 2025 के हालात एक जैसे नहीं हैं। दरअसल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 1971 के नेतृत्व को उभारते हुए मोदी सरकार के युद्ध नीति की आलोचना करने शुरू कर दी है।

‘हमारे लिए शांति जरूरी है’

कांग्रेस सांसद से कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर दिखाए गए इंदिरा गांधी अभियान के बारे में सवाल किए गए। अभियान पर सीधे टिप्पणी किए बिना थरूर ने जवाब दिया,

‘मैं ये नहीं कह रहा कि युद्ध बंद…’

शशि थरूर ने आगे कहा, भारत के लोग शांति के हकदार हैं। हमने बहुत कुछ सहा है, पुंछ के लोगों से पूछिए, कितने लोग मारे गए हैं। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि हमें युद्ध बंद कर देना चाहिए। जब ​​उन्हें जारी रखने के कारण हों, तो हमें जारी रखना चाहिए। लेकिन यह ऐसा युद्ध नहीं था जिसे हम जारी रखना चाहते थे। हम बस आतंकवादियों को सबक सिखाना चाहते थे। वह सबक सिखाया जा चुका है।

रातों रात नहीं पकड़े जाते आतंकवादी-शशि थरूर

शशि थरूर का मानना है उन्हें भरोसा है कि सरकार पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने की कोशिश जारी रखेगी, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी।शशि थरूर अपने बयान में आगे कहा- यह रातों-रात नहीं हो सकता, इसमें महीनों, सालों लग सकते हैं, लेकिन हमें यह करना होगा। किसी को भी निर्दोष भारतीय नागरिकों की हत्या करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम पूरे देश को एक लंबे युद्ध में खतरे में डाल दें।

जहां तक ​​पाकिस्तान के साथ इस विशेष संघर्ष का सवाल है, तो और अधिक जान, अंग और संपत्ति को जोखिम में डालने का कोई कारण नहीं है। हमें भारतीय लोगों की समृद्धि, कल्याण विकास और प्रगति पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। मुझे लगता है कि इस समय शांति ही सही रास्ता है।

1971 की लड़ाई पर क्या बोले शशि थरूर?

शशि थरूर ने आगे भारत और बांग्लादेश के बीच हुई 1971 की लड़ाई का विस्तार से जिक्र किया। शशि थरूर ने कहा कि बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में भारत लोगों को आजादी दिलाने के लिए नैतिक लड़ाई लड़ रहा था। यह एक अलग कहानी है। हम दोनों पक्षों के लोगों की जान जाने के साथ एक बहुत लंबे, लंबे संघर्ष में फंस जाते। क्या आज भारत के लिए यह सबसे बड़ी प्राथमिकता है? नहीं, यह नहीं है।

कांग्रेस नेता ने कहा है- हम उन लोगों को सिखाना चाहते थे जिन्होंने इन आतंकवादियों को भेजा था कि उसे इसकी कीमत चुकानी होगी। कांग्रेस नेता ने आगे ये भी कहा कि 1971 की जीत एक महान उपलब्धि थी जो मुझे एक भारतीय के रूप में गौरवान्वित करती है।

 

RELATED ARTICLES

इंडिगो में 3.1% हिस्सेदारी 7,027 करोड़ रुपए में बेचेंगे राकेश गंगवाल, उनका ट्रस्ट

इंडिगो एयरलाइन की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के प्रवर्तक राकेश गंगवाल और उनके पारिवारिक ट्रस्ट ने कंपनी में अपनी 3.1 प्रतिशत हिस्सेदारी लगभग 7,027.7...

ट्रंप के टैरिफ से शेयर बाजार में भूचाल, निवेशकों के डूबे 4.14 लाख करोड़

ट्रंप के टैरिफ का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ देखने को मिला। गुरुवार को बाजार खुलते ही निवेशकों में घबराहट देखी गई...

सस्ता हुआ सोना, चांदी में तेजी जारी, MCX पर चेक करें क्या है 10g सोने का भाव

 अगर आप आज गोल्ड ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह आपके लिए सही समय साबित हो सकता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंडिगो में 3.1% हिस्सेदारी 7,027 करोड़ रुपए में बेचेंगे राकेश गंगवाल, उनका ट्रस्ट

इंडिगो एयरलाइन की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के प्रवर्तक राकेश गंगवाल और उनके पारिवारिक ट्रस्ट ने कंपनी में अपनी 3.1 प्रतिशत हिस्सेदारी लगभग 7,027.7...

ट्रंप के टैरिफ से शेयर बाजार में भूचाल, निवेशकों के डूबे 4.14 लाख करोड़

ट्रंप के टैरिफ का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ देखने को मिला। गुरुवार को बाजार खुलते ही निवेशकों में घबराहट देखी गई...

सस्ता हुआ सोना, चांदी में तेजी जारी, MCX पर चेक करें क्या है 10g सोने का भाव

 अगर आप आज गोल्ड ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह आपके लिए सही समय साबित हो सकता...

Aug 28, 2025 होम देश विदेश दिल्ली पंजाब चंडीगढ़ उत्तर प्रदेश हिमाचल हरियाणा मध्य प्रदेश़ जम्मू कश्मीर बिहार झारखंड राजस्थान बिज़नेस धर्म ...

वैश्विक अनिश्चितताओं और अमेरिकी टैरिफ के बीच भारत के लिए गुड न्यूज आई है। ब्रिटेन की अकाउंटिंग फर्म ईवाई (EY) की ताजा रिपोर्ट के...

Recent Comments