Sunday, June 22, 2025
Home मध्य प्रदेश इंदौर इंदौर के चंदन नगर में दो गुटों में विवाद:शराब पीने की शिकायत...

इंदौर के चंदन नगर में दो गुटों में विवाद:शराब पीने की शिकायत करने से नाराज आरोपी ने चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

2.8kViews
1688 Shares

इंदौर |

इंदौर के चंदन नगर में रविवार रात शराब पीने को लेकर दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें एक गुट के लोगों ने दो युवकों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। चंदन नगर की मक्का मस्जिद वाली गली में अरबाज उर्फ लाला और उसके दोस्त रिजवान पर रेहान, शोफिल और उसके साथियों ने हमला कर दिया।

पुलिस को दिए बयान में रिजवान ने बताया कि रात को वे और फैजान शराब दुकान पर गए थे। वहां, रिजवान ने रेहान को भी शराब खरीदते देखा, तो उसकी शिकायत उसके भाई गफ्फूर से करने की बात कही। इस पर रेहान ने धमकी देते हुए खुद ही अपने भाई को कॉल किया और रिजवान से बात करवा दी।

जब रिजवान ने रेहान के शराब पीने की बात गफ्फूर को बताई, तो गफ्फूर मौके पर पहुंचा और रेहान को डांटा। जिसके बाद वह धमकी देकर चला गया।

रेहान और उसके साथियों ने अरबाज पर चाकू से हमला किया

इसके बाद रेहान और उसके साथी रात में रिजवान और फैजान को ढूंढने लगे। वहीं, रिजवान और फैजान अपने दोस्त अरबाज के पास गए जो उस समय मोहम्मद जुबैर उर्फ पप्पी के साथ बैठा था। देर रात चारों मक्का मस्जिद के पास रेहान को ढूंढते हुए पहुंचे। वहां रेहान और उसके साथियों ने विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने अरबाज पर चाकू से कई वार किए। जब रिजवान ने अरबाज को बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उस पर भी चाकू से हमला किया।

तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहां मौजूद भीड़ ने अरबाज और रिजवान को ऑटो रिक्शा से जिला अस्पताल भिजवाया। अरबाज की हालत गंभीर होने के कारण उसे रात में एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ितों के बयान के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों की जानकारी भी पुलिस जुटा रही है।

RELATED ARTICLES

गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक पहुंचने में लगेगा 1060 रुपये किराया, टिकटों की बुकिंग आरंभ

गोरखपुर 26502/26501 नंबर की पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार...

सुपरस्टार मोहनलाल के Ooty वेकेशन होम में अब आप भी कर सकते हैं स्टे! यहां जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली सिलेब्रिटीज की जिंदगी देखने में कितनी हसीन लगती है? इन्हें देखकर मन में लगभग...

DGCA का एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन, एअरलाइन के तीन अफसरों को हटाने का आदेश; 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

नई दिल्ली डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक पहुंचने में लगेगा 1060 रुपये किराया, टिकटों की बुकिंग आरंभ

गोरखपुर 26502/26501 नंबर की पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार...

सुपरस्टार मोहनलाल के Ooty वेकेशन होम में अब आप भी कर सकते हैं स्टे! यहां जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली सिलेब्रिटीज की जिंदगी देखने में कितनी हसीन लगती है? इन्हें देखकर मन में लगभग...

DGCA का एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन, एअरलाइन के तीन अफसरों को हटाने का आदेश; 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

नई दिल्ली डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए...

रणथंभौर में अपने आखिरी पलों के दौरान क्या कर रही थी बाघिन एरोहेड?

नई दिल्ली रणथंभौर की सबसे प्रतिष्ठित बाघिनों में से एक एरोहेड (Ranthambore Tigress Arrowhead) के अंतिम...

Recent Comments