केसरिया रंग की आठ कोचों वाली वंदे भारत में सात चेयरकार (सीसी) और एक एग्जीक्यूटिव कार (ईसी) लगे हुए हैं। चेयर कार में कुल 478 और एग्जीक्यूटिव कार में 52 सीट हैं। यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 05:40 बजे रवाना होकर दोपहर 12:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। वापसी में पाटलिपुत्र से दोपहर बाद 03:30 बजे रवाना होकर रात 10:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक 384 किमी की दूरी 07:05 घंटे में पूरी करेगी। सात घंटे में पाटलिपुत्र से गोरखपुर वापस आ जाएगी। यह ट्रेन यात्रियों को सुखद यात्रा का अनुभव कराएगी, जिसमें आरामदायक सीटें, पर्याप्त लेग स्पेस, स्वचालित प्लग डोर और वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे, फायर सेंसर और आपातकालीन खिड़कियां तथा बायो-वैक्यूम शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

वंदे भारत का फूड समेत ऐसे लगेगा किराया (आइआरसीटीसी के अनुसार लगभग रुपये में)

  • चेयरकार गोरखपुर से कप्तानगंज – 380
  • गोरखपुर से बगहा – 590
  • गोरखपुर से नरकटियागंज – 660
  • गोरखपुर से बेतिया – 720
  • गोरखपुर से सगौली – 755
  • गोरखपुर से बापूधाम – 800
  • गोरखपुर से मुजफ्फरपुर- 915
  • गोरखपुर से हाजीपुर – 1010
  • गोरखपुर से पाटलिपुत्र- 1060

एग्जीक्यूटिव कार

  • गोरखपुर से कप्तानगंज – 705
  • गोरखपुर से बगहा – 1055
  • गोरखपुर से नरकटियागंज – 1190
  • गोरखपुर से बेतिया – 1315
  • गोरखपुर से सगौली – 1385
  • गोरखपुर से बापूधाम – 1475
  • गोरखपुर से मुजफ्फरपुर- 1710
  • गोरखपुर से हाजीपुर – 1900
  • गोरखपुर से पाटलिपुत्र- 1995

वंदे भारत की समय सारिणी और ठहराव

  • 26502 नंबर की गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 05.40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन कप्तानगंज से 06:26 बजे, बगहा से 07:32 बजे, नरकटियागंज से 08:05 बजे, बेतिया से 08:37 बजे, सगौली से 08:52 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 09:10 बजे, मुजफ्फरपुर से 10:55 बजे तथा हाजीपुर से 11.:42 बजे छूटकर दोपहर 12:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
  • 26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पाटलिपुत्र से दोपहर बाद 03:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन हाजीपुर से शाम 04:10 बजे, मुजफ्फरपुर से 05:05 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 06:25 बजे, सगौली से 06:45 बजे, बेतिया से 07:02 बजे, नरकटियागंज से 07:35 बजे, बगहा से 08:04 बजे तथा कप्तानगंज से 09:40 बजे छूटकर रात 11:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।