Wednesday, August 6, 2025
Home Breaking News इंदौर में तापमान लुढ़ककर 35 डिग्री पर:दो दिन की बारिश से हुई...

इंदौर में तापमान लुढ़ककर 35 डिग्री पर:दो दिन की बारिश से हुई गिरावट, आज भी तेज आंधी-बारिश की संभावना

2.8kViews
1948 Shares

इंदौर |

इंदौर में पिछले दो दिनों से तेज आंधी और बारिश के चलते दिन और रात के तापमान में खासी गिरावट आई है। इन 48 घंटों में दिन का तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस से घटकर 35 डिग्री सेल्सियस (-6) रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रात का तापमान दो दिन पहले 24.5 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को गिरकर 17.2 डिग्री सेल्सियस (-7) हो गया। सोमवार को यह तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस (-5) रहा।

इसी तरह, मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है। खास बात यह है कि तापमान में भारी गिरावट के बावजूद, जोरदार बारिश के बाद उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है।

रविवार दोपहर को ढाई घंटे में करीब 2.75 इंच बारिश हुई थी। इसके बाद सोमवार रात को तेज हवा चली और बारिश हुई। इस दौरान एक इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इस तरह इस बार 5 मई तक 96 मिमी (करीब 4 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई। यह बीते 10 सालों में सबसे ज्यादा है। इसके पूर्व 2023 के मई माह में 3 इंच बारिश हुई थी। अभी दो-तीन दिन बारिश के आसार हैं। इस लिहाज से इस बार मई में अच्छी बारिश हो सकती है।

इंदौर में 25 साल बाद मई की सबसे ठंडी रात

इंदौर में रविवार को मई की सबसे ठंडी रात रही। पारा 7.3 डिग्री गिरकर 17.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के मुताबिक 25 साल में मई में इतनी ठंडी रात नहीं पड़ी। दिन का तापमान सोमवार को 35 (-6) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस बार 31 मार्च को 35.4 (-1) डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। सोमवार को कई जिलों में आंधी, ओले-बारिश का दौर बना रहा। मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। 9 अप्रैल तक आंधी, बारिश का अलर्ट है।

RELATED ARTICLES

अमेरिकी दबाव बेअसर, भारत को लगातार मिल रहा है सस्ता रूसी तेल

अमेरिका के कड़े रुख और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई चेतावनी के बावजूद भारत में रूसी कच्चे तेल की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी...

कोल इंडिया का चालू वित्त वर्ष के लिए 90 करोड़ टन आपूर्ति का महत्वाकांक्षी लक्ष्य

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने और आयात पर निर्भरता कम करने की रणनीति के तहत चालू वित्त...

Digital Banking: डाकघर में आया बड़ा बदलाव! बदल गया पेमेंट लेनदेन का सिस्टम…

अब डाकघर जाकर बैंकिंग करने के लिए न तो अंगूठे की पहचान की जरूरत होगी और न ही ओटीपी की झंझट... इंडिया पोस्ट पेमेंट्स...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अमेरिकी दबाव बेअसर, भारत को लगातार मिल रहा है सस्ता रूसी तेल

अमेरिका के कड़े रुख और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई चेतावनी के बावजूद भारत में रूसी कच्चे तेल की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी...

कोल इंडिया का चालू वित्त वर्ष के लिए 90 करोड़ टन आपूर्ति का महत्वाकांक्षी लक्ष्य

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने और आयात पर निर्भरता कम करने की रणनीति के तहत चालू वित्त...

Digital Banking: डाकघर में आया बड़ा बदलाव! बदल गया पेमेंट लेनदेन का सिस्टम…

अब डाकघर जाकर बैंकिंग करने के लिए न तो अंगूठे की पहचान की जरूरत होगी और न ही ओटीपी की झंझट... इंडिया पोस्ट पेमेंट्स...

MCX पर गिरा सोने-चांदी का भाव, फिर भी सोना 1 लाख के पार बरकरार

कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार (5 अगस्त) को सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। हालांकि सोना अब भी एक लाख के...

Recent Comments