Sunday, July 27, 2025
Home क्राइम ट्रेन से लापता हुए केंद्रीय मंत्री, 162 किमी दूर मिले:दिल्ली से जबलपुर...

ट्रेन से लापता हुए केंद्रीय मंत्री, 162 किमी दूर मिले:दिल्ली से जबलपुर तक हड़कंप, रेलवे ने 3 घंटे तक चलाया सर्च ऑपरेशन; हाथ-पैर में चोट

2.4kViews
1628 Shares

भोपाल |

दिल्ली से गोंडवाना एक्सप्रेस में सवार होकर जबलपुर आ रहे केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ट्रेन से रहस्यमय ढंग से गायब हो गए। शनिवार रात हजरत निजामुद्दीन से रवाना हुई ट्रेन में वे आखिरी बार देखे गए। रविवार सुबह दमोह में उनकी बर्थ खाली मिली। खबर मिलते ही हड़कंप मच गया।

करीब 3 घंटे तक ट्रेन-ट्रैक पर सर्च के बाद वे 162 किमी दूर सिहोरा स्टेशन पर (जबलपुर) संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के कोच बी3 की बर्थ 57 पर मिले। उनके हाथ-पैर पर चोट के निशान थे।

पैर फिसला और गिर गए सूत्रों के अनुसार, सुबह 3:45 बजे मंत्री दमोह स्टेशन पर उतरे। तभी उनका शुगर लो हो गया और ट्रेन चलने लगी। ट्रेन में चढ़ते समय मंत्री का पैर फिसला और उन्हें चोट आई। इसी दौरान दूसरे प्लेटफॉर्म पर संपर्क क्रांति आई तो मंत्री उसी में बैठ गए। उनका स्टाफ तलाश में जुट गया।

जबलपुर में हुआ इलाज पीए ने बताया कि मंत्री हरदुआ से लापता हुए। बाद में पता चला कि यहां ट्रेन रुकी ही नहीं। सुबह 6:55 बजे मंत्री सिहोरा स्टेशन पर मिले। प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर लाया गया। पूरे घटनाक्रम पर मंत्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

वहीं, रेलवे के सीनियर डीएसीएम डॉ. मधुर वर्मा व सिहोरा में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब बोले- सूचना मिलते ही स्टाफ को अलर्ट किया गया। जबलपुर पहुंचते ही मंत्री को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई गई।

RELATED ARTICLES

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

थाईलैंड-कंबोडिया जंग में ट्रंप की एंट्री: धमकी के बाद युद्धविराम को माने दोनों देश

दक्षिण-पूर्व एशिया में पिछले चार दिन से चल रही सीमा झड़प के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता ने राहत की...

Recent Comments