Sunday, July 27, 2025
Home The Taksal News 'हैलो सर, 24 घंटे के भीतर...', बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

2.1kViews
1960 Shares

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता को व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए भेजी गई।

क्या लिखा था धमकी भरे मैसेज में?

यह संदेश शनिवार रात को आया। इसमें लिखा था – ‘हैलो सर, 24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा, मैं सच बोल रहा हूं।’ इस मैसेज को देखकर समर्थक ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने अज्ञात नंबर को ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और धमकी देने वाले की तलाश जारी है।

सुरक्षा में बढ़ाई गई सतर्कता

सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लगे सभी सुरक्षाकर्मियों को इस धमकी की जानकारी दे दी गई है। इसके बाद उनकी सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया

जब उपमुख्यमंत्री से धमकी मिलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने शांत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा – ‘जिसे जो करना है करने दो। बिहार की जनता जानती है कि हम राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं। लोग खुश हैं, और जिसे जो करना है, वो कर ले।’

बिहार में बढ़ते अपराध पर सवाल

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर चर्चा तेज है। पटना से लेकर गया तक कई आपराधिक वारदातें सामने आ रही हैं। हाल ही में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि सिर्फ सात दिनों में 97 हत्याएं हुईं, हालांकि पुलिस ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि 20 जुलाई से अब तक 40 हत्याएं हुई हैं।

इस घटना से एक बार फिर बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं, खासकर जब राज्य के बड़े नेताओं को भी धमकियां मिलने लगी हैं।

 

RELATED ARTICLES

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

Recent Comments