Sunday, July 27, 2025
Home The Taksal News थाईलैंड-कंबोडिया जंग में ट्रंप की एंट्री: धमकी के बाद युद्धविराम को माने...

थाईलैंड-कंबोडिया जंग में ट्रंप की एंट्री: धमकी के बाद युद्धविराम को माने दोनों देश

2.8kViews
1951 Shares

दक्षिण-पूर्व एशिया में पिछले चार दिन से चल रही सीमा झड़प के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता ने राहत की उम्मीद जगा दी है। थाईलैंड और कंबोडिया, जिनके बीच सीमा पर लगातार गोलीबारी हो रही थी, अब संघर्षविराम पर बातचीत को तैयार हो गए हैं। थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर गुरुवार को एक सुरंग में विस्फोट से शुरू हुई झड़प अब तक 33 लोगों की जान ले चुकी है और करीब  1.68 लाख लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो चुके हैं। दोनों देशों के सैनिक अब भी कई इलाकों में आमने-सामने डटे हुए हैं।

 

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि उन्होंने थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथाम वेचायाचाई और कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट से बात की है। ट्रंप ने दो टूक कहा कि अगर झड़प नहीं रुकी तो अमेरिका किसी भी तरह का व्यापार समझौता आगे नहीं बढ़ाएगा। इसके बाद दोनों देश संघर्षविराम पर बातचीत के लिए राज़ी हो गए। कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट ने कहा, “हम तत्काल और बिना शर्त संघर्षविराम के लिए तैयार हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने थाई पीएम से बात की और अब थाईलैंड भी हमले रोकने पर सहमत हो गया है। यह दोनों देशों के सैनिकों और लोगों के लिए अच्छी खबर है।” मानेट ने अपने उप-विदेश मंत्री  प्राक सोखोन को जिम्मेदारी दी है कि वे अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से समन्वय करें और थाई विदेश मंत्री से सीधी बातचीत कर संघर्षविराम को जमीन पर उतारें।

थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा कि फुमथाम ने ट्रंप को धन्यवाद दिया और साफ किया कि उनका देश संघर्षविराम पर बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन कंबोडिया को इसमें ईमानदारी दिखानी होगी। थाई पीएम ने जल्द से जल्द द्विपक्षीय वार्ता की अपील भी की है। हालांकि, थाई सेना की उप प्रवक्ता कर्नल रिचा सुक्सोवानोन्त  ने कहा कि ट्रंप की मध्यस्थता एक अलग पहल है   लेकिन ज़मीन पर गोलाबारी फिलहाल बंद नहीं होगी। रविवार तड़के भी कंबोडियाई सेना ने थाईलैंड के सुरिन प्रांत  में भारी गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि संघर्षविराम तभी लागू होगा जब कंबोडिया औपचारिक बातचीत शुरू करेगा।

 

सीमा पर तनाव का कारण वर्षों पुराना सीमा विवाद है। इस बार बृहस्पतिवार को सुरंग में हुए विस्फोट में थाईलैंड के पांच सैनिक घायल हुए, जिसके बाद दोनों तरफ से भारी हथियारों से गोलीबारी शुरू हो गई। दोनों देश एक-दूसरे पर हमले शुरू करने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल ट्रंप की कूटनीतिक कोशिशों से उम्मीद जगी है कि हजारों बेघर लोगों को सुरक्षित घर वापसी का मौका मिल सकेगा। लेकिन जमीनी हालात बताते हैं कि सीमा पर तनाव अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

RELATED ARTICLES

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

थाईलैंड-कंबोडिया जंग में ट्रंप की एंट्री: धमकी के बाद युद्धविराम को माने दोनों देश

दक्षिण-पूर्व एशिया में पिछले चार दिन से चल रही सीमा झड़प के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता ने राहत की...

Recent Comments