Sunday, July 27, 2025
Home कुछ खास BSF में 17 हजार से अधिक भर्तियों की तैयारी, 16 नई बटालियन...

BSF में 17 हजार से अधिक भर्तियों की तैयारी, 16 नई बटालियन का होगा गठन; पाकिस्तान से तनाव के बीच सरकार कर रही प्लानिंग

2.6kViews
1689 Shares
 नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर रक्षा तैयारियों के बीच सरकार जल्द ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को लगभग 17 हजार जवानों की 16 नई बटालियनें गठित करने और दो नए फील्ड हेडक्वार्टर स्थापित करने की अंतिम स्वीकृति प्रदान करने जा रही है। 

सरकार इसे सैद्धांतिक स्वीकृति दे चुकी है। बीएसएफ के पास पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती सीमाओं की रक्षा की जिम्मेदारी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन बटालियनों के गठन के लिए वित्त मंत्रालय समेत कुछ अंतिम स्वीकृतियां लंबित हैं जिन्हें जल्द प्रदान किया जा सकता है। 

कई स्वीकृतियां अंतिम दौर में

स्वीकृति मिलने के बाद बीएसएफ इन बटालियनों में महिला एवं पुरुषों का भर्ती अभियान शुरू करेगी, फिर उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। लिहाजा इन बटालियनों के गठन में पांच से छह वर्ष का समय लगने की संभावना है। वर्तमान में दोनों सीमाओं की रक्षा के लिए बीएसएफ में 193 बटालियनें हैं और एक बटालियन में एक हजार से अधिक जवान होते हैं।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ के दो फील्ड हेडक्वार्टर को भी स्वीकृति प्रदान की है। इनमें से एक जम्मू व पंजाब में पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए जम्मू में स्थापित किया जाएगा, जबकि दूसरा बांग्लादेश से लगती सीमा पर चौकसी बढ़ाने के लिए मिजोरम में स्थापित किया जाएगा। 

अधिकारियों के अनुसार, 2.7 लाख कर्मियों वाली बीएसएफ ने कुछ वर्ष पहले बढ़ती चुनौतियों एवं सुरक्षा के तेजी से बदलते परिदृश्य के मद्देनजर 20-21 नई बटालियनें गठित करने का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा था। सरकार अंतत: 16 नई बटालियनों के गठन पर सहमत हुई है।

RELATED ARTICLES

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

थाईलैंड-कंबोडिया जंग में ट्रंप की एंट्री: धमकी के बाद युद्धविराम को माने दोनों देश

दक्षिण-पूर्व एशिया में पिछले चार दिन से चल रही सीमा झड़प के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता ने राहत की...

Recent Comments