Sunday, July 27, 2025
Home The Taksal News GT vs MI: ऐसा क्या हुआ जो अपने ही खिलाड़ियों पर चिल्लाने...

GT vs MI: ऐसा क्या हुआ जो अपने ही खिलाड़ियों पर चिल्लाने लगे गुजरात टाइटंस के हेड कोच?

2.4kViews
1503 Shares
नई दिल्ली
मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहम मुकाबले में गुजरात टाइटंस के दो बल्लेबाजों के लगातार आउट होने के बाद आशीष नेहरा अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए। मैदान के बाहर बाउंड्री लाइन पर उन्हें चिल्लाते हुए देखा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है
दरअसल, आईपीएल के 18वें सीजन का एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला 29 मार्च को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। यहां जीटी की टीम मैदान मारने में कामयाब रही। मगर मैच के दौरान अपने निचले क्रम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन देख गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा गुस्से में दिखे।

नराज दिखे आशीष नेहरा

मैच के दौरान का एक ऐसा पल भी आया जब उन्होंने अपना धैर्य खो दिया। इस दौरान बीच मैदान में उन्हें चिल्लाते हुए देखा गया। मैच के दौरान हैरान कर देना वाला यह पल गुजरात की पारी के 19वें ओवर में देखने को मिला। मुंबई इंडियंस की तरफ से दीपक चाहर गेंदबाजी कर रहे थे।

हार्दिक के थ्रो पर आउट हुए तेवतिया

चाहर के इस ओवर की पहली ही गेंद पर राहुल तेवतिया थोड़ा सुस्त नजर आए। वह क्रीज के अंदर वापस आ पाते, उससे पहले हार्दिक पांड्या ने एक शानदार थ्रो पर वह रन आउट हो गए। टीम अभी इस बड़े झटके से उबर भी नहीं पाई थी कि अगले ही गेंद पर शेरफेन रदरफोर्ड भी बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में बाउंड्री लाइन पर सेंटनर के हाथों लपक लिए गए। जिसके बाद ड्रेसिंग रूम में मौजूद आशीष नेहरा अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए और उन्हें जोर-जोर से चिल्लाते हुए देखा गया।

मुंबई ने गंवाया मैच

अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को साई सुदर्शन ने मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 41 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली। कप्‍तान शुभमन गिल ने उनका साथ दिया और 38 रन बनाए। दोनों की इस पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने 196/8 स्‍कोर किया और मुंबई के सामने 197 रन का लक्ष्य रखा।

जवाब में मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए और 36 रन से इस मुकाबले को गंवा दिया। मुंबई की यह लगातार दूसरी हार है। वहीं 18वें सीजन में गुजरात टाइटंस की जीत का खाता खुल गया है। 

RELATED ARTICLES

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

थाईलैंड-कंबोडिया जंग में ट्रंप की एंट्री: धमकी के बाद युद्धविराम को माने दोनों देश

दक्षिण-पूर्व एशिया में पिछले चार दिन से चल रही सीमा झड़प के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता ने राहत की...

Recent Comments