Sunday, July 27, 2025
Home The Taksal News GT vs MI: किसने की आईपीएल इतिहास की सबसे धीमी गेंद? स्पीड...

GT vs MI: किसने की आईपीएल इतिहास की सबसे धीमी गेंद? स्पीड गन भी खा गई गच्चा

3.0kViews
1353 Shares
नई दिल्ली
मुंबई इंडियंस के युवा गेंदबाज सत्यनारायण राजू ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने पहले ओवर में इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे धीमी गेंद में से एक फेंकी। धीमी गति वाली बाउंसर को जोस बटलर तक पहुंचने में काफी समय लगा, जिन्होंने इसे बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। गेंद इतनी धीमी थी कि स्पीड गन इसकी स्पीड नहीं नाप सका।
मुंबई इंडियंस के नए खिलाड़ी सत्यनारायण राजू ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे धीमी गेंदों में से एक फेंकी। आंध्र प्रदेश के 25 वर्षीय तेज गेंदबाज ने गुजरात के जोस बटलर को उस समय हैरान कर दिया, जब उन्होंने पारी के 13वें ओवर में बैक-ऑफ-द-हैंड वैरिएशन की गेंद फेंकी।

स्पीड गन पर नहीं दर्ज हुई स्पीड

गेंद इतनी धीमी थी कि बल्लेबाजी कर रहे जोस बटलर के पास इतना समय था कि वह गेंद को किसी भी दिशा में खेल सकें। बटलर ने बैक-ऑफ-द-हैंड डिलीवरी की शॉर्ट बॉल पर पुल शॉट खेलते हुए चौका बटोरा। बता दें कि स्पीड गन ने इस गेंद को छोड़कर ओवर की सभी गेंद की स्पीड बताई, लेकिन इस गेंद की स्पीड वो दर्ज नहीं कर सका। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बन गया।

चेन्नई के खिलाफ किया आईपीएल डेब्यू

बता दें कि सत्यनारायण राजू ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में सिर्फ एक ओवर फेंका, जो रविवार 23 मार्च को उनका आईपीएल डेब्यू था। एकमात्र ओवर में 13 रन देने के बावजूद, आंध्र के इस तेज गेंदबाज ने टीम में अपनी जगह बरकरार रखी। गुजरात के खिलाफ राजू ने तीन ओवर किए। इसमें उन्होंने पहले ओवर में 13 रन दिए। उन्हें डेथ ओवरों में वापस बुलाया गया, जहां उन्होंने 19 रन दिए।

राशिद खान के रूप में मिली पहली विकेट

उन्हें पारी का आखिरी ओवर फेंकने की जिम्मेदारी सौंपी गई और उन्होंने मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान ने उनकी गेंद पर छ्क्का मारा, लेकिन अगली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने सिर्फ 10 रन दिए और 3 ओवर में 40 रन देकर 1 विकेट लिया। 

RELATED ARTICLES

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

थाईलैंड-कंबोडिया जंग में ट्रंप की एंट्री: धमकी के बाद युद्धविराम को माने दोनों देश

दक्षिण-पूर्व एशिया में पिछले चार दिन से चल रही सीमा झड़प के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता ने राहत की...

Recent Comments