Sunday, July 27, 2025
Home The Taksal News Sikandar: 'ईद के बादशाह' सलमान खान ने 16 साल पहले इस फिल्म...

Sikandar: ‘ईद के बादशाह’ सलमान खान ने 16 साल पहले इस फिल्म से शुरू किया था ट्रेंड, ओपनिंग का तो जवाब नहीं!

2.4kViews
1538 Shares
नई दिल्ली
ईद आते ही सलमान खान (Salman Khan) के फैंस सिनेमाघरों में उनकी फिल्मों की राह तकने लगते हैं। 2024 सिनेमाघर ईद पर सूखा पड़ा था। मगर इस बार अभिनेता ने मौके पर चौका मारते ही ईद से ठीक एक दिन पहले रविवार के दिन फिल्म को रिलीज कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।
ऐसी उम्मीद इसलिए की जा रही है क्योंकि पिछले डेढ़ दशक से ईद के दिन सिनेमाघरों पर सलमान खान की फिल्मों का कब्जा रहा है और इतिहास गवाह है कि फिल्म ने ईद के दिन धमाकेदार कलेक्शन की। मगर क्या आपको पता है कि आखिर ईद पर रिलीज फिल्मों का ट्रेंड सलमान खान ने कब शुरू किया था और किन फिल्मों को इसका फायदा मिल चुका है? चलिए आपको बताते हैं।

इस फिल्म से शुरू किया था ट्रेंड

सलमान खान ने 16 साल पहले साल 2009 में आई अपनी फिल्म ‘वांटेड’ से ईद पर फिल्म रिलीज करने का ट्रेंड शुरू किया था। इस फिल्म के बाद सल्लू मियां ने फिल्मी दुनिया में अपना अलग ही औरा बना लिया था। फिल्म की सफलता के बाद अभिनेता ‘वॉन्टेड’ से रुके नहीं। उन्होंने कई फिल्मों को ईद या उसके आसपास के दिनों में रिलीज किया।

ईद पर रिलीज फिल्में रही थीं सुपरहिट

उन्होंने दबंग, बॉडीगार्ड, एक था टाइगर, किक, बजरंगी भाईजान, सुल्तान, ट्यूबलाइट, रेस 3, भारत, राधे, अंतिम और किसी का भाई किसी की जान जैसी फिल्मों को ईद पर रिलीज किया। इसमें वांटेड, दबंग, बॉडीगार्ड, एक था टाइगर, किक, बजरंगी भाईजान और सुल्तान जैसी फिल्में सुपरहिट रहीं।

ईद पर रिलीज फिल्मों का ओपनिंग कलेक्शन था जबरदस्त

चलिए आपको सलमान खान की ईद पर रिलीज हुईं सुपरहिट फिल्मों का ओपनिंग और टोटल कलेक्शन के बारे में बताते हैं। हम यहां बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े शेयर करेंगे।

अब देखना होगा कि सलमान खान का हालिया रिलीज सिकंदर आज बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये से ओपनिंग करती है। पिछले रिकॉर्ड के मुताबिक, शायद सिकंद 30 से 40 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग कर सकती है।

 

RELATED ARTICLES

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

थाईलैंड-कंबोडिया जंग में ट्रंप की एंट्री: धमकी के बाद युद्धविराम को माने दोनों देश

दक्षिण-पूर्व एशिया में पिछले चार दिन से चल रही सीमा झड़प के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता ने राहत की...

Recent Comments