Sunday, July 27, 2025
Home The Taksal News मेकर्स को Sikandar की रिलीज के साथ लगा बड़ा झटका, बॉक्स ऑफिस...

मेकर्स को Sikandar की रिलीज के साथ लगा बड़ा झटका, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आएगी भारी गिरावट?

1429 Shares
नई दिल्ली
Sikandar Leaked Online: सोशल मीडिया पर इस वक्त सबसे ज्यादा सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ (Sikandar Online) की चर्चा हो रही है। मूवी देखने वाले लगातार अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं। 30 मार्च को ईद के मौके पर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
हालांकि, रिलीज से पहले ही भाईजान और फिल्म के मेकर्स को बड़ा झटका लग गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई, जिससे मेकर्स को करोड़ों का नुकसान हुआ है।

ऑनलाइन पाइरेसी की शिकार हुई सिकंदर

ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने फिल्म के लीक होने की खबर पर एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। कोमल नाहटा ने बताया कि रिलीज से एक दिन पहले यानी 29 मार्च को यह फिल्म लीक हो गई। पोस्ट में उन्होंने लिखा,

600 साइट्स से फिल्म हटाने का दिया आदेश

कोमल नाहटा ने पोस्ट में बताया कि प्रोड्यूसर ने अधिकारियों को फिल्म को 600 साइट्स से हटाने का आदेश दिया था। हालांकि, इसके बावजूद मेकर्स को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। हर बार किसी भी बड़ी फिल्म की रिलीज के वक्त पाइरेसी के मामले सामने आते हैं। मगर ‘सिकंदर’ रिलीज से पहले ही पाइरेसी का शिकार हो गई है, जिससे फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है।

जब कोई फिल्म पाइरेसी का शिकार होती है, तो इसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ता है। सबसे ज्यादा नुकसान मेकर्स को उठाना पड़ता है, क्योंकि फिल्म को बनाने में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। कुछ समय पहले यह दावा किया गया था कि ‘सिकंदर’ को बनाने के लिए मेकर्स ने तकरीबन 400 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

‘सिकंदर’ की स्टार कास्ट

ए आर मुरुगॉदास के निर्देशन में बनी सिकंदर में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा कई मशहूर कलाकारों ने काम किया है। फिल्म में प्रतीक बब्बर और शरमन जोशी सहित कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। कुछ लोग तो इसे अभिनेता के करियर की तीसरी हिट फिल्म बता रहे हैं, इससे पहले ‘सुल्तान’ और ‘बजरंगी भाईजान’ को लोगों ने खूब प्यार दिया था। 

RELATED ARTICLES

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

थाईलैंड-कंबोडिया जंग में ट्रंप की एंट्री: धमकी के बाद युद्धविराम को माने दोनों देश

दक्षिण-पूर्व एशिया में पिछले चार दिन से चल रही सीमा झड़प के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता ने राहत की...

Recent Comments