Sunday, July 27, 2025
Home The Taksal News ठंडी हवाओं ने गिराया दिल्ली का तापमान, आज से फिर बढ़ेगी गर्मी;...

ठंडी हवाओं ने गिराया दिल्ली का तापमान, आज से फिर बढ़ेगी गर्मी; जानें क्यों बदला मौसम का मिजाज

2.3kViews
1846 Shares
नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर में हल्की वर्षा व बर्फबारी और ठंडक भरी उत्तर पश्चिमी तेज हवा के कारण मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला। इससे दिल्ली में पिछले दिन के मुकाबले शनिवार को न्यूनतम तापमान में 5.4 डिग्री व अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इस वजह से 15 वर्षों में मार्च के अंतिम तीन दिनों में शनिवार की सुबह अब तक सबसे अधिक ठंडक भरी रही।
अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस आ गया। इससे गर्मी से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो-तीन दिन दस से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है। इस वजह से गर्मी से थोड़ी राहत तो रहेगी लेकिन रविवार से तापमान फिर धीरे-धीरे बढ़ना शुरू होगा, इसलिए धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी।

रविवार को आसमान रहेगा साफ

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आकाश साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। इसके बाद शुक्रवार को फिर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

दिल्ली का तापमान 38.9 डिग्री तक पहुंचा

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 17 मार्च के बाद अधिकतम तापमान लगातार 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ था। इस बीच 26 मार्च को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से गर्मी बढ़ गई थी। 12 दिन बाद शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम है।

रिज एरिया में सुबह ठंडक ज्यादा रही

रिज एरिया में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस कम है। इस वजह से रिज एरिया में सुबह ठंडक ज्यादा रही। नजफगढ़ में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस, पालम में 13 डिग्री सेल्सियस व आया नगर में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज एरिया में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस, नजफगढ़ में 28.8 डिग्री सेल्सियस, पालम में 29 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

इस बार शनिवार को न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 15 वर्षों में मार्च के अंतिम तीन-चार दिनों में 16 डिग्री से कम न्यूनतम तापमान बहुत कम अवसरों पर रहा है। वर्ष 2023 में 28 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस था। यदि 29 से 31 मार्च के बीच न्यूनतम तापमान का आंकड़ा देखें तो 15 वर्षो में मार्च के अंतिम दिन में इस बार शनिवार को न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा है। वैसे 29 मार्च 2020 को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस और 30 मार्च 2013 को न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस था जो इस बार के मुकाबले आंशिक रूप से ज्यादा था।

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी से बदला मौसम

मौसम विभाग वरिष्ठ वैज्ञानिक कृष्ण मिश्रा ने बताया कि एक तो पश्चिमी विक्षोभ का असर रहा। दूसरा जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार को हल्की वर्षा हुई थी व कुछ जगहों पर बर्फबारी भी हुई थी। हिमाचल प्रदेश व पंजाब में भी कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हुई थी। इस वजह से हवा में ठंडक आई। इसके अलावा शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे से ही गंगा के तराई क्षेत्र में सतही हवा के दबाव दस हेप्टोपास्कल बना हुआ है।

15 से 25 किलोमीटर की गति से हवा चली

अमृतसर व गोरखपुर में उच्च दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से निम्न दबाव वाले इलाकों में 36 घंटे तक तेज हवा चली। इस क्रम में दिल्ली में सुबह में 15 से 25 किलोमीटर की गति से हवा चली। इस दौरान कई बार 40 किलोमीटर की गति से झोंकेदार भी हवा चली। दोपहर में हवा की गति थोड़ी कम हुई लेकिन अभी दो-तीन दिन 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी। 

RELATED ARTICLES

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

थाईलैंड-कंबोडिया जंग में ट्रंप की एंट्री: धमकी के बाद युद्धविराम को माने दोनों देश

दक्षिण-पूर्व एशिया में पिछले चार दिन से चल रही सीमा झड़प के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता ने राहत की...

Recent Comments