अगर आप भी दिल्ली की महिला हैं तो आपको दिल्ली सरकार हर महीने 2500 रुपये देगी जिसका वादा बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किया था। इसको लेकर अब अपडेट सामने आया है।
कोई भी राजनीतिक पार्टी चुनाव लड़ती है तो वो जनता के बीच जाकर तमाम वादे करती है। इनमें आर्थिक मदद देने से लेकर कई तरह के अन्य वादे होते हैं जिनमें कई योजनाओं को लाने की भी बातें शामिल होती हैं। इसके लिए बाकायदा चुनावी घोषणा पत्र जारी किया जाता है जिसमें पार्टियां वो वादे करती है जिन्हें अपनी सरकार बनने के बाद लागू करने के लिए कहती है।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में अपनी सरकार बनने के बाद कई वादे पूरे करने के लिए कहा था जिसमें से एक दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का भी था। इसी को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं महिला समृद्धि योजना के बारे में।
- पहले ये जान लें कि अब तक मीडिया से बात करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ये कहा कि 8 मार्च यानी महिला दिवस के दिन महिलाओं के बैंक खाते में 2500 रुपये आ जाएंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं है क्योंकि इसको लेकर साफ जानकारी सामने आ चुकी है कि महिला दिवस के दिन महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आएंगे।