बच्चों को छत पर बैठाकर फर्राटा भर रहा ई-रिक्शा, हादसे को दे रहा दावत; Video वायरल हुआ तो शुरू हुई तलाश

1700 Shares

 हापुड़ की सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक ई-रिक्शा चालक बच्चों को रिक्शे की छत पर बैठाकर फर्राटा भरता दिखाई दे रहा है।

व्यस्त सड़क पर दौड़ रहे ई-रिक्शा की छत पर बैठे बच्चों के लिए न तो कोई सुरक्षा इंतजाम है और न ही चालक को उनकी जान की चिंता दिखाई दे रही है। जरा-सी चूक या अचानक ब्रेक लगने पर बच्चे सड़क पर गिरकर गंभीर हादसे का शिकार हो सकते हैं।

वीडियो में ई-रिक्शा की छत पर दो बच्चे बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि नीचे सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी जारी है।

ड्राइवर के खिलाफ उठी एक्शन की मांग

इस तरह बच्चों को बैठाकर ई-रिक्शा दौड़ाना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि मासूमों की जिंदगी को सीधे खतरे में डालना भी है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वीडियो/फोटो के आधार पर ई-रिक्शा और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। अब देखना यह है कि पुलिस चालक तक कब पहुंचती है और बच्चों की जान जोखिम में डालने वाले इस लापरवाह रवैये पर क्या कार्रवाई की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *