मलकद्दा जर्जर पुल की दो लकड़ी टूटने के बाद बाइक समेत परिवार के साथ नदी में गिरा मासूम का शव 18 घंटे बाद घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर गोताखोरोें की टीम ने तलाश लिया। जबकि महिला किरन का शव घटना के ढाई घंटे बाद मिल गया था।
18 घंटे बाद गागन नदी में 100 मीटर दूर मिला मासूम का शव
मोहम्मदपुर ध्यान सिंह निवासी अनिल जाटव गांव में किराना की दुकान चलाते है और राजमिस्त्री का भी काम करते हैं। शुक्रवार को वह बाइक अपनी ससुराल कुंदरकी के गांव नानपुर में पत्नी किरन, बेटे प्रियांशु, काव्या और केशव के साथ रक्षाबंधन बनाने के लिए गए थे। शाम को पति पत्नी तीनों बच्चों के साथ रक्षाबंधन बनाकर लौट रहे थे। केशव किरन की गोद में था। प्रियांशु बाइक की टंकी पर बैठा था। जबकि काव्या माता पिता के बीच में बाइक पर बैठी थी।
लकड़ी के पुल की दो बल्ली टूट गई थीं
शाम करीब साढ़े जब बजे परिवार मझोला क्षेत्र के गांव नदी स्थित मलकद्दा पुल पर पहुंचा तो इसी बीच लकड़ी के बने पुल की दो बल्ली टूट गई थी और पूरा परिवार बाइक समेत नदी में गिर गया था। उस वक्त वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने अनिल, प्रियांशु और काव्या को तो बचा लिया, लेकिन किरन और दो साल का बेटा केशव नदी में बह गए थे। गोताखोरों की टीम के साथ एनडीआरएफ की टीम तलाश में लग गई थी।
किरन का शव ढाई घंटे बाद मिला था
घटना के करीब ढाई घंटे बाद गोताखोरों की टीम ने महिला किरन का शव निकाल लिया था, लेकिन मासूम का कुछ पता नहीं चला था। शनिवार को सुबह एक बार फिर तलाश शुरू की गई। करीब 11.30 बजे घटना स्थल से 100 मीटर दूर झाड़ियों में मासूम केशव का शव मिल गया। पुलिस ने मां बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

