कैमूर में पहाड़ी तालाब योजना से 100 परिवारों को मिला रोजगार, मछली पालन से बढ़ रही कमाई

1133 Shares

कृषि प्रधान कैमूर जिला में जल संचयन को लेकर मत्स्य विभाग के द्वारा पहाड़ी क्षेत्र में तालाब निर्माण योजना के तहत अजा परिवारों के जीविकोपार्जन के लिए सकारात्मक पहल की गई है।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में राज्य सरकार के द्वारा वर्ष 2022 में यह योजना संचालित की गई थी। योजना के अंतर्गत तब से अब तक कैमूर के पहाड़ी क्षेत्रों में 67.30 एकड़ में तालाब का निर्माण किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में 30 एकड़ में तालाब के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जबकि वर्ष 2024-25 में 20 एकड़, 2023-24 में 12.30, 2022-23 में पांच एकड़ में तालाब का निर्माण कर अजजा समुदाय के मछली पालकों को स्वावलंबी बनाने का काम किया जा रहा है। मछली पालक बनाए गए तालाब में पालन आर्थिक लाभ प्राप्त परिवार का जीविकोपार्जन कर रहे है।

कितने परिवार बने आत्मनिर्भर

पहाड़ी क्षेत्र में तालाब निर्माण आधारित योजना के तहत अजजा समुदाय के सौ परिवारों को आत्म निर्भर बनाया गया है। इन परिवारों के सदस्य मछली पालन कर आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त कर रहे है।तालाब निर्माण से क्या हो रहा फायदा –

1. मछली पालन के साथ ही साथ जल का हो रहा संरक्षण

2. संरक्षित पानी से भू-गर्भ जल स्तर में हो रही वृद्धि

3. संरक्षित पानी से किसानों के द्वारा फसलों की जा रही सिंचाई

4. तालाब में पानी संरक्षित होने से पहाड़ी क्षेत्रों में छठ पर्व मनाने में ग्रामीणों को हो रही सहूलियत

तालाब इकाई पर कितनी राशि हो रही खर्च

राज्य सरकार की संचालित पहाड़ी क्षेत्र तालाब निर्माण आधारित मत्स्य पालन योजना के तहत तालाब की एक इकाई के निर्माण पर 16 लाख 70 हजार की राशि निर्धारित है। जिसमें योजना के तहत 80 प्रतिशत अनुदान देय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *