Mirzapur The Movie OTT Release: ओटीटी पर भौकाल टाइट करने आई मिर्जापुर मूवी, चुपके से इस प्लेटफॉर्म पर हुई स्ट्रीम

1783 Shares

4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और दिव्येंदु शर्मा स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मिर्जापुर-द मूवी’ डेढ महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है। मेकर्स ने बिना किसी शोरगुल के 2026 की हिट फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करते हुए मिर्जापुर के फैंस को एक बहुत बड़ा सरप्राइज दिया है।

इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई मिर्जापुर- द मूवी
मिर्जापुर वेब सीरीज के सभी सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आए थे और अब फिल्म गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी ये फिल्म भी इसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई है। अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मूवी का नया पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “भौकाल आ चुका है। मिर्जापुर द मूवी अभी आप देख सकते हैं।”

मिर्जापुर द मूवी की OTT रिलीज पर मिला तोहफा

मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) जब थिएटर्स में आई थी, तो ये सवाल उठे थे कि फिल्म में ऐसा क्या है, जो दर्शकों ने सीरीज में नहीं देखा। अब यही मूवी की ओटीटी रिलीज पर भी उठे हैं। हालांकि, सिनेमाघरों की तरह ही मेकर्स ने ओटीटी फैंस को भी एक बड़ा सरप्राइज दिया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म क मेकर्स ने OTT प्लेटफॉर्म पर एक्सटेंडेड वर्जन रिलीज किया है। यानी कि जो सीन्स दर्शक सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं, उसे वह अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर खूब मचाई थी धूम

सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म मिर्जापुर-द मूवी बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 56 दिनों तक बनी रही थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जहां 339.84 करोड़ का कलेक्शन किया, तो वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी की नेट कमाई 230.59 करोड़ तक पहुंची थी। इसके अलावा ओवरसीज मार्केट में भी मूवी को दर्शकों का काफी प्यार मिला था और फिल्म ने 65.50 करोड़ का कलेक्शन किया था।

पुरानी स्टारकास्ट के साथ आए थे नए सितारे

मिर्जापुर द मूवी में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, श्रिया पिलगांवकर और कुलभूषण खरबंदा जैसे सीरीज में दिखे सितारे तो अपने आइकॉनिक किरदार में दिखे ही थे, लेकिन इसके साथ ही गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म में रवि किशन, जितेंद्र कुमार जैसे सितारों की एंट्री ने भी चार चांद लगा दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *