मुरादाबाद में जालसाजी: सीज ट्रक को नकली दस्तावेजों से छुड़ा ले गए बदमाश, असली मालिक पहुंचा तो हुआ खुलासा
वन विभाग ने जिस ट्रक को सीज किया उसे फर्जी दस्तावेजों के सहारे कोई और छुड़ा ले गया। आरोप है, कि दो लोगों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर ट्रक को पांच दिसंबर 2025 को विभाग से छुड़ा लिया। ट्रक लेने पहुंचने पर मालिक को इसका पता चला। सिविल लाइंस थाने में दो आरोपितों के खिलाफ जालसाजी और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ट्रक को रिलीज कराने के लिए उन्होंने काफी कानूनी प्रयास किए, लेकिन कारोबार में नुकसान होने के कारण कुछ समय तक उसे छुड़ाने नहीं पहुंच सके। दिसंबर 2025 में जब वह वन विभाग पहुंचे तो पता चला कि उनका ट्रक पांच दिसंबर को ही रिलीज किया जा चुका है।
जानकारी पर पता चला कि टीला मोड़, गाजियाबाद निवासी दिलीप शर्मा और बुलंदशहर के वीरेंद्र उर्फ बंटी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर ट्रैक रिलीज करा लिया। उन्होंने ट्रक वापस लेने के लिए आरोपितों से संपर्क किया, लेकिन ट्रक नहीं लौटाया गया। उल्टे कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

