सिंगरौली: नवानगर मुख्य मार्ग पर कार और ऑटो में जोरदार टक्कर, यात्री सुरक्षित; दोनों वाहनों क्षतिग्रस्त 

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0520,0.0000; brp_del_sen:0.1000,0.0000; motionR: 0; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (20, 0);aec_lux: 79.943344;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 46;

1473 Shares

सिंगरौली| जिले के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवानगर मुख्य मार्ग पर दोपहर क़रीब 12 बजे एक कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं, वहीं दोनों गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब कार और ऑटो नवानगर मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे। अचानक दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

 

राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। अच्छी बात यह रही कि दोनों गाड़ियों में सवार पैसेंजर सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता जताई है और प्रशासन से यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *