वाहन निर्माता महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली Mahindra Scorpio N के Facelift को लॉन्च किया गया है। इसमें किस तरह के फीचर्स मिलते हैं। कितना दमदार इंजन मिलता है। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है। हम आपको In Pics में बता रहे हैं।
महिंद्रा Scorpio N Facelift पहुंची डीलरशिप
महिंद्रा ने हाल में ही स्कॉर्पियो एन के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च किया है। जिसके बाद यह एसयूवी डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई है।
कैसे हैं फीचर्स
निर्माता की ओर से इस वेरिएंट में अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, क्रोम डोर हैंडल, 18 इंच अलॉय व्हील्स को दिया गया है। इंटीरियर में पैनोरमिक सनरूफ, 540 डिग्री कैमरा, वायरलैस चार्जर, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, टिंटेड विंडो, 12 स्पीकर के साथ सोनी का ऑडियो सिस्टम, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ADAS को भी दिया गया है।
कितना दमदार इंजन
महिंद्रा की ओर से एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें मौजूदा दो लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के विकल्प को ही दिया गया है। जिसके साथ इसे छह स्पीड का मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया गया है। एसयूवी को ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ भी ऑफर किया गया है।
कितनी है कीमत
निर्माता की ओर से इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को भारत में 13.69 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 25.49 लाख रुपये है।
किनसे है मुकाबला
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Tata Safari, Kia Carens Clavis जैसी एसयूवी और एमपीवी से होता है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

