वाराणसी के मदनपुरा में झाड़ू की दुकान में लगी भीषण आग, 6 मंजिला इमारत में फंसे दो लोगों को बचाया गया

6.7kViews
1064 Shares

 दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मदनपुर इलाके में गुरुवार दोपहर अफरा-तफरी मच गई, जब एक झाड़ू और पेंट,पैकिंग मटेरियल (पेटी) की दुकान में भीषण आग लग गई, आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई और आग की लपेट ने पुरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के अनुसार यह दुकान संजय प्रजापति की है, दुकान के ठीक बगल में सतनाम सिंह की ज्वेलरी की दुकान स्थित है, जिससे आग फैलने का खतरा और बढ़ गया था, स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मदनपुरा चौकी प्रभारी विशाल विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिस इमारत में आग लगी थी वह 6 मंजिला थी। आग के कारण इमारत में दो लोग फंस गए थे, जिन्हें पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *