नोएडा में टला बड़ा हादसा, फ्लैट की छत से अचानक गिरा प्लास्टर और कंक्रीट; दहशत में सोसायटी के लोग

3.6kViews
1368 Shares

नोएडा में सेक्टर-82 स्थित मधुबन अपार्टमेंट में शनिवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब एक फ्लैट की छत से अचानक प्लास्टर के साथ कंक्रीट टूटकर नीचे गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था और किसी को चोट नहीं लगी। घटना के बाद सोसायटी के निवासियों में चिंता बढ़ गई है।

लोगों का कहना है कि यदि टुकड़ा गिरने के समय वहां कोई व्यक्ति नहीं था। जिस जगह पर घटना हुई वहां किसी तरह की सीलन भी नहीं थी। घटना से निर्माण गुणवत्ता पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

जर्जर हिस्सों की मरम्मत की मांग

वहीं, घटना के वक्त कोई होता तो गंभीर चोट लग सकती थी। निवासियों ने भवन की छत और अन्य हिस्सों की जांच कराकर जर्जर हिस्सों की मरम्मत कराने की मांग की है।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि बालकनी क्षेत्र का प्लास्टर गिरा है। यह फोनरवा संगठन के जरिए नोएडा प्राधिकरण के संज्ञान में लाया गया है। सोसायटी की सीढ़ियों और बाहरी अन्य हिस्सों से आए दिन प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो रहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *