बिहार में जीविका के माध्यम से BPL परिवारों का हो रहा सर्वे, मुफ्त बिजली के लिए घरों में लगेंगे सोलर पैनल

3.1kViews
1333 Shares

पीएम आवास योजना के लाभुकों के लिए अब दोहरी खुशी की खबर है। केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना के तहत बीपीएल उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए उनके घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। सिकटी में इस योजना को लेकर सर्वेक्षण कार्य तेज कर दिया गया है।

योजना के तहत कुटीर ज्योति यानी बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। जिन परिवारों के पास पक्का मकान है, उनके घरों की छत पर एक किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल निशुल्क लगाया जाएगा। इससे लाभुकों का बिजली बिल पूरी तरह खत्म हो जाएगा और उन्हें नियमित बिजली की सुविधा मिलेगी।

इसके लिए प्रखंड के पांच पंचायतों को चयनित किया गया है। साथ हीं एपीएल परिवारों को भी सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि उन परिवारों को भी सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का लाभ मिल सके।

जीविका दीदी कर रहीं डोर टू डोर सर्वे:

जानकारी देते विद्युत प्रशाखा सिकटी के कनीय अभियंता रोहित कुमार राज ने बताया कि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जीविका दीदियों की मदद ली जा रही है। उन्हें लाभुकों की सूची उपलब्ध कराई गई है।

वे घर-घर जाकर पात्र परिवारों से सोलर पैनल लगाने के लिए सहमति पत्र ले रही हैं। यह विशेष अभियान अप्रैल तक चलाया जाएगा और वार्ड स्तर पर इसकी निगरानी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार योजना के पहले चरण में प्रखंड के पांच पंचायतों बरदाहां, खोरागाछ, मुरारीपुर, बोकांतरी तथा आमगाछी को शामिल किया गया है। प्रत्येक प्रखंड से पांच-पांच पंचायतों का चयन किया गया है।

इन पंचायतों मे बीपीएल परिवारों को लाभ मिलने की संभावना है। सहमति मिलने के बाद विभागीय टीम संबंधित घरों पर सोलर पैनल लगाने का काम शुरू करेगी। जीविका दीदियों के माध्यम से सर्वे कराया जा रहा है और प्रथम चरण में पांच पंचायतों का चयन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *