कानपुर जेल में बंद हत्या के आरोपी ने तोड़ा दम, कारागार प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

8.8kViews
1386 Shares

हत्या के मामले में जेल में बंद बंदी की मंगलवार शाम हालत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने आनन-फानन उसे उर्सुला अस्पताल भेजा जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्वजन ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं स्वजन का कहना है कि मंगलवार को भतीजा जेल में मिलने गया लेकिन सारे दस्तावेज पूरे होने के बावजूद उसे मिलने नहीं दिया गया। बुधवार को बंदी का पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

नौबस्ता मछरिया निवासी 37 वर्षीय विक्की सोनी उर्फ रवि को वर्ष 2015 में नौबस्ता बंबा पर हुई हत्या के मामले में जेल भेजा गया था। वर्ष 2018 में विक्की पेशी से भाग निकला था जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दोबारा जेल भेजा था।

भतीजे दीपांकर सोनी का आरोप है कि मंगलवार सुबह वह जेल में मिलाई के लिये कागजात पूरे करके गया था। इसके बावजूद उसे मिलने नहीं दिया गया। शाम को जेल में तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने विक्की को उर्सुला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जेल अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि हालत बिगड़ने पर बंदी को उर्सुला भेजा गया था जहां उसकी मौत हो गई। हार्ट अटैक से मौत की आशंका है पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। बंदी से मिलाई न कराने का आरोप गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *