महान बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर आज भी जब बल्ला थामते हैं तो हर किसी की नजरें थम जाती हैं। सचिन को क्रिकेट से संन्यास लिए तकरीबन 12 साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन फैंस अब भी सचिन के हाथ में बल्ला देखना चाहते हैं। सचिन ने एक बार फिर बल्ला थामा और अपनी बेटी सारा को चैलेंज दे दिया।
सचिन अपने परिवार के साथ फ्लाइट में जा रहे थे और इसी दौरान वह वहीं पर क्रिकेट खेलने लगे। उनकी बेटी सारा और बहू सानिया चंडोक भी उनके साथ क्रिकेट खेल रही थीं। तभी सचिन ने अपनी बेटी को चैलेंज दे दिया।
‘मुझे आउट नहीं कर पाओगी’
सानिया फ्लाइट में सचिन को बॉलिंग कर रही थीं। वह लाल रंग की टेनिस बॉल से गेंदबाजी कर रही थीं। पास में ही सोफे पर सारा बैठी थीं। सचिन ने एक शॉट खेला जिस पर सारा ने अपील की। तभी सचिन ने कहा, “तुम मुझे आउट नहीं कर पाओगी।”
इसके बाद सचिन ने बैटिंग का अंदाज बदला और हैंडल से गेंद खेलने के लिए तैयार हो गए। सचिन ने बल्ले को उल्टा पकड़ते हुए कहा, “अगर मैं इस तरह से बल्लेबाजी करूं तभी तुम मुझे आउट कर सकती हो।” सारा ये सब सुनकर हंस रही थीं।
सारा ने पकड़ा कैच
इसके बाद सानिया ने फिर गेंदबाजी की और सारा ने सचिन का कैच छोड़ दिया। फिर अगली ही गेंद पर सारा ने दोबारा कैच पकड़ लिया और जोर से चिल्लाईं। तेंदुलकर के परिवार का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।


