संतकबीर नगर में एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी लेखपाल को 30 हजार रुपये घूस लेते दबोचा, मची अफरा-तफरी
एंटी करप्शन टीम ने धनघटा तहसील क्षेत्र के जिगिना गांव में तैनात चकबंदी लेखपाल अभय सिंह को बुधवार की दोपहर करीब 12.30 बजे तहसील परिसर स्थित चकबंदी कार्यालय हे 30 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। चकबंदी लेखपाल की गिरफ्तारी होते ही तहसील परिसर में अफरा-तफरी मंच गई।
हर कोई पूरे घटनाक्रम की जानकारी करने के प्रयास में जुट गया। अधिवक्ता,राजस्व कर्मी,तहसील के अधिकारी, कर्मचारी मामले की जानकारी लेने के लिए चकबंदी कार्यालय पहुंच गये। भीड़ बढ़ते देख एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार चकबंदी लेखपाल और शिकायत कर्ता किसान को अपने वाहन में बैठाया।
विधिक कार्रवाई पूरी करने के लिए तुरंत जनपद मुख्यायलय के लिए रवाना हो गई। इसके पूर्व एंटी करप्शन टीम के पहुंचने की भनक किसी को नहीं लग पाई।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

